सदर थाने के सामने तृकां ने किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धरना. हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन जारी दार्जिलिंग : तृणमूल महिला कांग्रेस की शाखा अध्यक्ष तमन्ना छेत्री के घर में गोजमुमो समर्थकों द्वारा तोड़-फोड़ किये जाने के विरोध में, दोषियों को पकड़ने की मांग करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को सदर थाने के सामने प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल महिला […]
विज्ञापन
धरना. हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन जारी
दार्जिलिंग : तृणमूल महिला कांग्रेस की शाखा अध्यक्ष तमन्ना छेत्री के घर में गोजमुमो समर्थकों द्वारा तोड़-फोड़ किये जाने के विरोध में, दोषियों को पकड़ने की मांग करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को सदर थाने के सामने प्रदर्शन किया.
यह प्रदर्शन दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शारदा सुब्बा राई और हिल तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष अप्पा राजेन उर्फ राजेन तामांग के नेतृत्व में किया गया. सदर थाना के आगे प्रदर्शन से पहले तृणमूल समर्थकों ने शहर के जज बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से रैली निकाली.
यह रैली ने शहर के लाडेनला रोड, एनपी रोड होते हुए सदर थाने पहुंची. इस दौरान आरोपी मोरचा समर्थकों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नारेबाजी की गयी. शारदा सुब्बा राई ने पत्रकारों से कहा कि तकवर क्षेत्र के अंतर्गत लेप्चा बस्ती में तृणमूल महिला कांग्रेस की शाखा अध्यक्ष तमन्ना छेत्री पर 10 दिसम्बर की शाम करीब आठ बजे के आसपास मोरचा समर्थकों ने प्राणघातक हमला किया था, परंतु तमन्ना छेत्री अपने दो साल के बच्चे को साथ लेकर भागने में कामयाब रहीं.
इसके बाद मोरचा समर्थकों द्वारा तमन्ना छेत्री के घर में तोड़-फोड़ की गयी. परिवार के अन्य दो लोगों के साथ मारपीट की गयी, जो अभी चिकित्सारत हैं. तृणमूल नेता अप्पा राजेन ने कहा है कि गोरखालैंड की मांग करने वाले मोरचा समर्थक शांतिप्रिय पहाड़ में अशांति फैलाना चाहते हैं.
उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने तकवर क्षेत्र में पार्टी समर्थकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए पुलिस कैम्प लगाने की मांग की है. इस संदर्भ में सदर थाना पुलिस के आईसी मनोज चक्रवर्ती से संपर्क किये जाने पर श्री चक्रवर्ती ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










