पश्चिम बंग बैंक एंप्लॉई फेडरेशन की जलपाईगुड़ी शाखा ने दिये तीन लाख रुपये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चाय श्रमिकों को बैंक कर्मियों की ओर से मदद जलपाईगुड़ी : डुआर्स के बंद व अचल पड़े चाय बागानों के असहाय श्रमिकों की ओर बैंक कर्मियों ने सहायता का हाथ बढ़ाया है. पश्चिम बंग बैंक इम्प्लाई फेडरेशन की जलपाईगुड़ी शाखा ने चाय श्रमिकों के लिए तीन लाख रुपये दिये हैं. रविवार को फेडरेशन के बारहवें […]
विज्ञापन
चाय श्रमिकों को बैंक कर्मियों की ओर से मदद
जलपाईगुड़ी : डुआर्स के बंद व अचल पड़े चाय बागानों के असहाय श्रमिकों की ओर बैंक कर्मियों ने सहायता का हाथ बढ़ाया है. पश्चिम बंग बैंक इम्प्लाई फेडरेशन की जलपाईगुड़ी शाखा ने चाय श्रमिकों के लिए तीन लाख रुपये दिये हैं. रविवार को फेडरेशन के बारहवें सम्मेलन में चाय श्रमिकों की सहयता की घोषणा फेडरेशन के अध्यक्ष प्रणव कर ने की.
उन्होंने बताया कि जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार एवं दार्जिलिंग के चाय बागानों के श्रमिकों की सहायता के लिए तीन लाख रुपये वामदल समर्थित सीटू श्रमिक संगठन के नेता जियाउल आलम के हाथों में सौंप दिया गया है.
फेडरेशन के सचिव मृणाल कांति राय ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि एक के बाद एक चाय बागानों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, चाय श्रमिकों की मौत भुखमरी व चिकित्सा के अभाव में हो रही है, लेकिन इतना होने के बाद भी राज्य सरकार चाय बागानों की स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. यहां तक कि चाय बागानों में सरकारी सुविधा भी लगभग बंदी के कगार पर है.
उन्होंने कहा कि जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग व अलीपुरद्वार जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से चाय उद्योग पर ही आश्रित है, लेकिन चाय उद्योग की वर्तमान स्थिति का आंकलन किया जाये तो चाय उद्योग बंद होने के द्वार पर खड़ा है. बागान मालिक योजनाबद्ध तरीके से बागान को बंद होने के कगार पर छोड़ देते हैं जिसका परिणाम चाय श्रमिकों को भुगतना पड़ता है. उत्तर बंगाल के इतने बड़े उद्योग पर केंद्र व राज्य सरकार का रवैया उदासीन है, लेकिन अन्य विदेशी उद्योगों को भारत एवं पश्चिम बंगाल में लाने के लिये केंद्र व राज्य सरकार तत्पर दिखायी दे रहे हैं.
मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार उत्तर बंगाल के दौरे पर आती हैं, लेकिन बंद बागानों को खुलवाने व बंद होने के कगार पर खड़े चाय बागानों में सरकारी सहायता को लेकर वे अब तक उदासीन ही रही हैं. फेडरेशन के इस सम्मेलन में राज्य कमिटी के अध्यक्ष सुखमय सरकार व सीटू के जिला सचिव जियाउल आलम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










