व्यवसायिओं का आंदोलन जारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दीनबाजार अग्निकांड . नगरपालिका ने खड़े किये हाथ जलपाईगुड़ी : शहर के दीनबाजार में हुए भयावह अग्निकांड के सात महीने बीत जाने के बाद भी वहां के प्रभावित व्यवसायिओं को अब तक दुकानें बना कर नहीं दी गयी है़ इस बात को लेकर एक ओर जहां व्यवासयियों को आंदोलन जारी है, वहीं दूसरी ओर नगरपालिका […]
विज्ञापन
दीनबाजार अग्निकांड . नगरपालिका ने खड़े किये हाथ
जलपाईगुड़ी : शहर के दीनबाजार में हुए भयावह अग्निकांड के सात महीने बीत जाने के बाद भी वहां के प्रभावित व्यवसायिओं को अब तक दुकानें बना कर नहीं दी गयी है़ इस बात को लेकर एक ओर जहां व्यवासयियों को आंदोलन जारी है,
वहीं दूसरी ओर नगरपालिका अध्यक्ष ने साफ साफ कह दिया है कि मार्केट कम्पलेक्स के निर्माण में देरी होगी़ हांलाकि उन्होंने यह भी कहा कि मार्केट कम्पलेक्स बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जायेगी़ नगरपालिका अध्यक्ष मोहन बोस ने बताया कि व्यवसायिओं को आंदोलन करने का पूरा अधिकार है़
वह आंदोलन कर ही सकते हैं,लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि इस काम में देरी होगी़ दूसरी तरफ व्यवसायिओं का कहना है कि उस भयावह अग्निकांड की घटना के बाद कई नेताओं और मंत्रियों ने वहां का दौरा किया था और सबकुछ गवां चुके दुकानदारों को नयी दुकानें बना कर देने की बात कही थी. अब इतने दिनों के बीत जाने के बाद भी दुकानों को बनाने की पहल तक शुरू नहीं की गयी है. दुकानें बनाकर देने की बात तो काफी दूर है.
इस अग्निकांड से 131 व्यवसायी प्रभावित हुए थे़ इनमें से 116 व्यवसायिओं की दुकाने पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी थी,जबकि बाकियों को थोड़ा कम नुकसान हुआ था़ घटना के अगले दिन ही उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव घटना स्थल का दौरा करने आए और उसी दिन उन्होंने डीएम तथा अन्य अधिकारियों एवं नगरपालिका के सदस्यों को लेकर एक बैठक की़ बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा था कि तत्कालीक तौर पर अस्थायी दुकान बनाने के लिए व्यवसायिओं को 10 लाख रूपये की मदद की जा रही है़
बाद में अत्याधुनिक मार्केट कम्पलेक्स बनाकर सभी व्यवसायिओं को उसमें दुकाने दी जायेगी़ व्यवसायिओं का कहना है कि इसको लेकर नगरपालिका के साथ कइ दौर की बैठक हो चुकी है़ फिर भी काम कुछ भी नहीं हुआ है़ यहां उल्लेखनीय है कि सात मई 2014 को दीनबाजार में भयावह अगलगी हुई थी. इसमें सैकड़ों दुकानें जलकर खाक हो गयी थीं. करीब 75 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था. व्यवसायिओं का कहना है कि उस समय प्रशासन की ओर से कई वादे किये गये, लेकिन उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया गया.
दीनबाजार व्यवसायी कल्याण समिति के अध्यक्ष देबू चौधरी का कहना है कि प्रभावित व्यवसायिओं को बताया गया था कि नगरपालिका की ओर अत्याधुनिक मार्केट कम्पलेक्स का निर्माण कर वहां अगलगी के प्रभावित व्यवसायिओं को दुकानें दी जायेगी. वे लोग बस आस लगाए हुए हैं. काम कुछ भी नहीं हो रहा है. नगरपालिका की ओर से इस मामले में टालमटोल की कोशिश की जा रही है. श्री चौधरी ने कहा कि आंदोलन से पहले बातचीत को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष को चिट्ठी दी गयी थी़ उस चिट्ठी का जवाब तक नहीं मिला है़
प्रभावित व्यवसायिओं में से पवन अग्रवाल,खुशबू लाला आदि ने बताया कि स्थायी दुकानें नहीं होने की वजह से व्यापार करने में परेशानी हो रही है़ गरमी,ठंड और बरसात में भी खुले में दुकान लगाकर व्यवसाय करना पड़ रहा है़ इसबीच,व्यवसायिओं ने अपनी मांगों को लेकर आंदालन और भी तेज करने का ऐलान किया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










