विधानसभा में हलीम की स्मृति में शोकसभा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : विधानसभा में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत हासिम अब्दुल हलीम की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गयी. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विरोधी दल नेता डॉ सूर्यकांत मिश्रा, संसदीय मंत्री पार्थ चटर्जी, कांग्रेस विधायक दल नेता मोहम्मद सोहराब, प्रबोध चंद्र सिन्हा, भाजपा विधायक शमिक भट्टाचार्य, एसयूसीआइ विधायक तरुणकांति […]

विज्ञापन
कोलकाता : विधानसभा में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत हासिम अब्दुल हलीम की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गयी. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विरोधी दल नेता डॉ सूर्यकांत मिश्रा, संसदीय मंत्री पार्थ चटर्जी, कांग्रेस विधायक दल नेता मोहम्मद सोहराब, प्रबोध चंद्र सिन्हा, भाजपा विधायक शमिक भट्टाचार्य, एसयूसीआइ विधायक तरुणकांति नस्कर सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने श्री हलीम के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मदन बाउरी, पूर्व विधायक अफताब हुसैन, बादल भट्टाचार्य, शंकर बनर्जी, नवकुमार राय एवं शेख माजेद अली के प्रति भी विधायकों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की. विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने ने श्री हलीम की तसवीर पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर दिवंगत हलीम की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे. शोकसभा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हलीम के निधन को क्षति करार देते हुए प्रस्ताव दिया कि उन पर विधानसभा में एक पुस्तक प्रकाशित की जाये.
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उनकी रुलिंग को एकत्रित कर प्रकाशित करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रिश्ता बनाने में विश्वास करते थे तथा लोगों के जीवन में अपनी छाप छोड़ देते थे. विपक्ष के नेता डॉ सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि 29 वर्षों से विधानसभा में अध्यक्ष पद पर वह रहे. आधुनिक युग के प्रतिनिधि थे तथा केवल अपने विचार में ही नहीं, वरन पूरा जीवन धर्मनिरपेक्षता के लिए जीया.
कानून मंत्री के रूप में भी अमूल्य छाप छोड़ी थी. कांग्रेस विधायक दल के नेता मोहम्मद सोहराब ने कहा कि उनमें हास्य रस था तथा बड़े-बड़े हंगामे को आसानी से संभाल लेते थे. संसदीय मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि वह एक माकपा नेता ही नहीं, वरन मानवतावादी थे. विरोधी दल के नेता रूप में उन्होंने श्री हलीम से बहुत कुछ सीखा है तथा वह सदा ही विधानसभा के नियमों के बारे में अवगत कराते रहते थे. वैचारिक मतभेद होने के बावजूद उनका सदैव ही अभिभावक का प्रश्रय मिला था.
शिक्षा मंत्री ने कुलपतियों के साथ बैठक की
शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की. यह बैठक न्यूटाउन हाल में हुई. श्री चटर्जी ने विश्वविद्यालय में छात्र संसद चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में विश्वविद्यालयों में आचार संहिता लागू करने जैसे विषय पर भी चर्चा की गयी. हाल ही में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में आचार संहिता बनाने पर जोर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola