253 लोगों ने लिया जेई का टीका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
इंसेफलाइटिस. हिलकार्ट रोड व्यवसायी समिति के सहयोग टीकाकरण शिविर का आयोजन सिलीगुड़ी : जानलेवा बीमारी जापानी इंसेफलाइटिस से लड़ने हेतु सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा छेड़ी गयी मुहिम लगातार जारी है. चालू महीने के पहली तारीख से शुरू हुई इस मुहिम के तहत शनिवार को भी निगम के प्रायः सभी वार्डों में जगह-जगह टीकाकरण शिविर लगाया […]
विज्ञापन
इंसेफलाइटिस. हिलकार्ट रोड व्यवसायी समिति के सहयोग टीकाकरण शिविर का आयोजन
सिलीगुड़ी : जानलेवा बीमारी जापानी इंसेफलाइटिस से लड़ने हेतु सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा छेड़ी गयी मुहिम लगातार जारी है. चालू महीने के पहली तारीख से शुरू हुई इस मुहिम के तहत शनिवार को भी निगम के प्रायः सभी वार्डों में जगह-जगह टीकाकरण शिविर लगाया गया. आज निगम के स्वास्थय विभाग ने व्यापारिक संगठन हिलकार्ट रोड व्यवसायी समिति के सहयोग से यादव समिति भवन के पास सोनापट्टी में सड़क किनारे शिविर लगाया गया.
दिनभर चले इस शिविर के दौरान कुल 253 लोगों ने जेई का टीका लगवाया. शिविर को सफल बनाने एवं लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए समिति के अध्यक्ष त्रिलोक चंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव सनत भौमिक, सलाहकार समिति के सदस्य व मीडिया प्रभारी संदीप करनानी के अलावा अन्य सदस्य दिनभर शिविर में डटे रहे. आज हिलकार्ट रोड के अलावा सेवक रोड में गुरूद्वारा, हाकिमपाड़ा, विधान रोड व अन्य क्षेत्रों में भी लगाया गया.
जेई मुक्त होगा सिलीगुड़ीः दुर्गा
सिलीगुड़ी को जेई मुक्त शहर बनाया जायेगा. इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने इस महीने की पहली तारीख से जो मुहिम छेड़ी है वह अभी भी जारी है़ 21 दिसंबर तक यह अभियान चलेगा. यह कहना है निगम में स्वास्थय विभाग की मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) दुर्गा सिंह का.
उन्होंने मीडिया को बताया कि अब-तक लोगों द्वारा लिये गये टीके का सही आंकड़े की पुष्टि कर पाना असंभव है. इसकी पुष्टि 21 दिसंबर के बाद ही की जायेगी. फिलहाल निगम क्षेत्र के 50 फीसदी से भी अधिक लोगों ने जेई का टीका लगवा लिया है. उन्होंने बताया कि अधिक-से-अधिक संख्या में और हर उम्र के लोग अपने क्षेत्र के शिविरों में जाकर टीका लगवा सकें इसके लिए निगम की ओर से खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










