कचरा गाड़ी ने घर की चहारदीवारी को मारी टक्कर, दीवार और गेट क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: भक्तिनगर थाने की आसीघर पुलिस चौकी के अधीन चयनपाड़ा इलाके में स्थित एक घर की चहारदीवारी से एक कचरा गाड़ी के टकरा जाने से अफरा-तफरी मच गयी़ प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन के डेढ़ बजे के करीब सिलीगुड़ी नगर निगम की कचरा ढोनेवाली गाड़ी उस इलाके में एक घर की चहारदीवारी से टकरा गयी. […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: भक्तिनगर थाने की आसीघर पुलिस चौकी के अधीन चयनपाड़ा इलाके में स्थित एक घर की चहारदीवारी से एक कचरा गाड़ी के टकरा जाने से अफरा-तफरी मच गयी़ प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन के डेढ़ बजे के करीब सिलीगुड़ी नगर निगम की कचरा ढोनेवाली गाड़ी उस इलाके में एक घर की चहारदीवारी से टकरा गयी. इससे चहारदीवारी तथा उसमें लगा एक लोहे का गेट क्षतिग्रस्त हो गया़ .
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और कचरा ट्रक को रोककर उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया. हांलाकि उसके साथ किसी प्रकार की कोइ मारपीट नहीं की गयी़ स्थानीय निवासी दीवार की मरम्मत कराने तथा कचरा वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग कर रहे थे.

स्थानीय निवासी कुमारेश सरकार ने बताया कि इस इलाके में नगर निगम की कचरा गाड़ियों द्वारा अक्सर ही दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कभी किसी के घर में, तो कभी किसी बिजली के पोल में ये गाड़ियां टकराती रहती हैं. श्री सरकार ने वाहन चालकों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का भी आरोप लगाया. इस घटना की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. स्थानीय लोग कचरा गाड़ी के मालिक और सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारियों के मौके पर आने की मांग कर रहे थे. पुलिस के समझाने के बाद स्थानीय लोग शांत हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola