सेवक रोड पर खुला बंगाल चेंबर का स्थायी कार्यालय

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. शहर के सेवक रोड स्थित साहिद इंडस्ट्रियल मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने एक स्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस कार्यालय से व्यवसायियों को उद्गम प्रमाण पत्र दिया जायेगा. पहले इस प्रमाण पत्र के लिए व्यवसायियों को कोलकाता जाना पड़ता था. सिलीगुड़ी में कार्यालय खुलने से इस समस्या के समाधान […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. शहर के सेवक रोड स्थित साहिद इंडस्ट्रियल मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने एक स्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस कार्यालय से व्यवसायियों को उद्गम प्रमाण पत्र दिया जायेगा. पहले इस प्रमाण पत्र के लिए व्यवसायियों को कोलकाता जाना पड़ता था.

सिलीगुड़ी में कार्यालय खुलने से इस समस्या के समाधान के साथ-साथ उत्तर बंगाल के व्यापार में कई नये आयाम जुड़ने की संभावना बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जतायी है. चाय बागान सहित उत्तर बंगाल के व्यवसाय के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं की अच्छी तरह जांच कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स.


इस कार्यालय उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अंबरीश दासगुप्त ने बताया कि राज्य सरकार के साथ मिलकर उत्तर बंगाल के व्यवसाय का विकास किया जायेगा. श्री दासगुप्त ने बताया कि कृषि, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं लघु व गृह उद्योग को बढ़ावा देना ही बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स का मूल उद्देश्य है. इस दौरान पर्यटन से जुड़े राज बसु ने पर्यटन को भी इस तालिका में शामिल करने का आग्रह किया. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उत्तर बंगाल के साथ राज्य के पड़ोसी देशों नेपाल, भूटान, चीन व बांग्लादेश के साथ पर्यटन की वजह से ही रिश्ते कारगर सिद्ध हुए हैं. इस पर श्री दासगुप्त ने सहमति जतायी.
सिलीगुड़ी को व्यावसायिक हब बनाना लक्ष्य
श्री दासगुप्त ने कहा कि राज्य के दक्षिण भाग की तरह उत्तर बंगाल में भी व्यवसाय का विकास क्यों नहीं हो रहा है. उत्तर बंगाल के व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाली बाधाओं की जांच आगामी दो महीने में करके उसकी रिपोर्ट राज्य सरकार के पास भी भेजी जायेगी. उत्तर बंगाल के विकास के लिए अंतराष्ट्रीय कॉमर्स चेंबर से बात की जा रही है. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी को व्यावसायिक हब बनाने का लक्ष्य लेकर बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सिलीगुड़ी में कदम रखा है. उत्तर बंगाल में व्यवसायिक विकास के बिना पूरे राज्य के विकास की बात हो ही नहीं सकती. उत्तर बंगाल के चाय उद्योग के विषय पर श्री दासगुप्त ने बताया कि अंतराष्ट्रीय बाजार में यहां की चाय की मांग पहले की अपेक्षा घटी है, जिसका कारण मूल्य, ब्रांड आदि हैं. लेकिन चाय उद्योग उत्तर बंगाल का हृदय है, इसकी स्थिति को फिर से सुदृढ़ करने के लिये बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स राज्य सरकार से चर्चा अवश्य करेगी. इस कार्यक्रम में उत्तर बंगाल के कई क्षेत्रों के विभिन्न व्यवसायों से जुड़े व्यवसायी सहित पीसीएम ग्रुप के सीएमडी केके मित्तल, सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डीसीपी ट्रैफिक श्याम सिंह, सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण के एइओ अश्विनी कुमार राय आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola