आक्रोश: महंगी बिजली के खिलाफ सड़क पर उतरे वामपं,थी गरीबों को मुफ्त में बिजली देने की मांग

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. ममता राज में बढ़ायी गयी अत्यधिक बिजली दर पर सिलीगुड़ी में कॉमरेडों ने आक्रोश प्रदर्शित किया. प्रदर्शनकारियों ने माकपा अनुमोदित बस्ती उन्नयन कमेटी की दार्जिलिंग जिला इकाई के बैनर तले आवाज बुलंद की. बिजली दर में कटौती करने और गरीबों व बस्तीवासियों को मुफ्त में बिजली देने की अपील करते हुए प्रदर्शनकारियों ने जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. ममता राज में बढ़ायी गयी अत्यधिक बिजली दर पर सिलीगुड़ी में कॉमरेडों ने आक्रोश प्रदर्शित किया. प्रदर्शनकारियों ने माकपा अनुमोदित बस्ती उन्नयन कमेटी की दार्जिलिंग जिला इकाई के बैनर तले आवाज बुलंद की. बिजली दर में कटौती करने और गरीबों व बस्तीवासियों को मुफ्त में बिजली देने की अपील करते हुए प्रदर्शनकारियों ने जिलाध्यक्ष व सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरपर्सन दिलीप सिंह की अगुवाई में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. साथ ही स्थानीय सेवक रोड स्थित पावर हाउस का घेराव किया और डिवीजनल इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा गया.

श्री सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि तृणमूल के राज्य की कमान संभालने के बाद से ही बंगाल की गरीब जनता का जीना मुहाल हो गया है. विभिन्न मदों में टैक्स एवं बिजली की दर अत्यधिक बढ़ाकर गरीबों की कमर ही तोड़ दी गयी है. उन्होंने कहा कि बिजली दर में कटौती व गरीबों को मुफ्त में बिजली देने की व्यवस्था करनी ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि नये नियमों के तहत बिजली का नया कनेक्शन लेनेवालों को 10 हजार से अधिक का भुगतान आम लोगों को करना पड़ता है. इससे गरीब लोग नया कनेक्शन लेने से कतराने लगे हैं. सरकार को इस ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान देना होगा.

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के मार्फत ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सभी मांगों का जल्द पूरा नहीं किया गया, तो गरीब जनता बस्ती उन्नयन कमेटी के बैनर तले सरकार के विरुद्ध बृहत्तर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. इस प्रदर्शन के दौरान कमिटी के सचिव अली अकबर शेख, नुरूल इस्लाम, राजेन छेत्री, रागिनी सिंह, रितीकना विश्वास, काजल पाल के अलावा भारी तादाद में नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola