सियासी हलचल: फॉरवर्ड ब्लॉक छोड़ेंगे विधायक ताजमूल हुसैन
मालदा: काफी सोचने-विचारने के बाद हरिश्चन्द्रपुर के फॉरवर्ड ब्लॉक विधायक ताजमूल हुसैन ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. हरिश्चन्द्रपुर स्थित आवास पर समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है. इसके साथ ही उनका तृणमूल कांग्रेस में जाना तय हो गया है. पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने की […]
लेकिन अब वह अपने समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे. उनकी इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ बातचीत हो चुकी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह 12 दिसंबरको तृणमूल कांग्रेस के सांसद तथा मालदा के पार्टी पर्यवेक्षक सुभेन्दू अधिकारी से मिलेंगे. उसी दिन वह अपने समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे.
उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीनों से ताजमूल हुसैन के पार्टी छोड़ने की चर्चा यहां जोर-शोर से चल रही थी. वह फॉरवर्ड ब्लॉक छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे, इसका अंदाजा किसी को नहीं था. उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जतायी जा रही थी. वह दो बार हरिश्चन्द्रपुर से फॉरवर्ड ब्लॉक विधायक रह चुके हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ताजमूल हुसैन काफी दिनों से फॉरवर्ड ब्लॉक के शीर्ष नेताओं से नाराज चल रहे थे. उनका मानना था कि पार्टी उन्हें पर्याप्त महत्व नहीं दे रही है.
वियायक ताजमूल हुसैन का कहना है कि राज्य नेताओं के साथ कई मुद्दों पर उनका मतभेद था. पार्टी में रहकर भी वह काम नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में फॉरवर्ड ब्लॉक में बने रहने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि वह 12 दिसंबर को सुभेन्दू अधिकारी से बातचीत के बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे. इधर, इस मुद्दे पर फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं का कहना है कि ताजमूल हुसैन सुविधाभोगी रहे हैं. ऐसे नेताओं के लिए वह कुछ भी नहीं कहेंगे. हरिश्चन्द्रपुर से पार्टी ने किसी नये व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










