आरोपी को सिलीगुड़ी लेकर आयी जलपाइगुड़ी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी़ : वकील किशोर चंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी ज्योतिष प्रमाणिक को सात दिन की पुलिस रिमांड पर अदालत ने पुलिस को सौंप दिया.उसके बाद से पुलिस उसके साथ लगातार पूछताछ कर रही है़ इसी क्रम में सोमवार को उसे सिलीगुड़ी लाया गया़ यहां उस विवादित जमीन की पहचान की गयी,जिसका मुकदमा वकील किशोर चंद […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी़ : वकील किशोर चंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी ज्योतिष प्रमाणिक को सात दिन की पुलिस रिमांड पर अदालत ने पुलिस को सौंप दिया.उसके बाद से पुलिस उसके साथ लगातार पूछताछ कर रही है़ इसी क्रम में सोमवार को उसे सिलीगुड़ी लाया गया़ यहां उस विवादित जमीन की पहचान की गयी,जिसका मुकदमा वकील किशोर चंद लड़ रहे थे़ .

इसी जमीन को लेकर मुव्वकिल ज्योतिष प्रमाणिक से उनका विवाद हुआ और आरोप है कि इसी को लेकर उसने वकील की हत्या कर दी़ यह जमीन सिलीगुड़ी में पी सी मित्तल बस टर्मिनस के सामने है़ उसके बाद ओरोपी को उस चाकू के दुकान में भी ले जाया गया,जहां से उसने चाकू खरीदी थी़ इसी चाकू से वकील की हत्या की गयी है़ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चाकू दुकानदार से भी पूछताछ की गयी है़ इससे पहले ओरोपी ज्योतिष प्रमाणिक को लेकर पुलिस ने पूरे मामले की जांच वकील के फ्लैट से शुरू की़.


सोमवार की सुबह को ओरोपी को उस फ्लैट में ले जाया गया, जहां वकील की हत्या हुयी थी़ उसकी फिंगर प्रिंट की जांच करने के साथ ही उसे उस इलाके में ले जाया गया,जहां से वह फरार हुआ था़ यहां उल्लेखनीय है कि शनिवार को उसे उत्तर प्रदेश के बागपत इलाके से गिरफ्तार कर जलपाईगुड़ी लाया गया था. रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. उत्तर प्रदेश पुलिस की सहायता से ज्योतिष प्रमाणिक को बागपत इलाके से गत शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, एवं शनिवार को हवाई मार्ग द्वारा बागडोगरा से जलपाईगुड़ी लाया गया. गौरतलब है कि 23 नवंबर को जलपाईगुड़ी के स्टेशन रोड पर वकील किशोर चंद की हत्या उन्हीं के फ्लैट में कर दी गयी थी. चश्मदीदों के बयान के आधार पर ज्योतिष प्रमाणिक किशोर चंद हत्याकांड का मुख्य आरोपी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola