सर्दी की दस्तक: उत्तर बंगाल में मौसम हुआ ठंडा-ठंडा, कूल-कूल संदकफू में रातभर बर्फबारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी एवं जलपाईगुड़ी सहित पूरे उत्तर बंगाल में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. बृहस्पतिवार की रात को विभिन्न स्थानों पर बारिश होने के साथ ही कड़ाके की ठंड ने यहां अपनी धमक दिखा दी है. बृहस्पतिवार की रात को कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हुई है. इसकी वजह से शुक्रवार की […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी एवं जलपाईगुड़ी सहित पूरे उत्तर बंगाल में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. बृहस्पतिवार की रात को विभिन्न स्थानों पर बारिश होने के साथ ही कड़ाके की ठंड ने यहां अपनी धमक दिखा दी है. बृहस्पतिवार की रात को कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हुई है.
इसकी वजह से शुक्रवार की सुबह उत्तर बंगाल के कई जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी. विभिन्न स्थानों पर कुहासा भी छाये रहने की संभावना है. दार्जिलिंग के संदकफू तथा फालूत में बृहस्पतिवार की रात से ही बर्फवारी हो रही है. इसकी वजह से ठंड ने पूरे दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया है.
दार्जिलिंग के साथ ही कर्सियांग, कालिम्पोंग तथा मिरिक आदि स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं. सड़क पर बहुत ही कम लोग निकल रहे हैं. कमोबेश ऐसी ही स्थिति सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी तथा अलीपुरद्वार इलाके में बनी हुई है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. यह सिलसिला अगले कई दिनों तक चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने आगे बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के चलते मौसम यह बदलाव हुआ है. अगले कई दिनों तक 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. शनिवार पांच दिसंबर से उत्तर बंग के निकटवर्ती सीमा के बिहार में भी कुहासा छाये रहने की संभावना है. कुहासे की तीव्रता इतनी अधिक होगी कि दृश्यता काफी कम हो जायेगी. वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
कहां कितना तापमान
मौसम विभाग ने आगे बताया कि उत्तर बंगाल के आठ जिलों में से छह जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस है. दार्जिलिंग में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस है. मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में उत्तर बंगाल के समतल क्षेत्र में भी रात में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फपात होने की संभावना भी बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










