मालदा को चकाचक बनाने की तैयारी शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
इंगलिश बाजार नगरपालिका ने शुरू की कई परियोजनाएं मालदा : मालदा शहर को साफ-सुथरा तथा चकाचक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए इंगलिश बाजार नगरपालिका ने कई परियोजनाएं तैयार की है. इन परियोजनाओं को बोर्ड ऑफ काउंसिलर की बैठक में मंजूरी भी दे दी गई है. इंगलिश बाजार नगरपालिका के चेयरमैन […]
विज्ञापन
इंगलिश बाजार नगरपालिका ने शुरू की कई परियोजनाएं
मालदा : मालदा शहर को साफ-सुथरा तथा चकाचक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए इंगलिश बाजार नगरपालिका ने कई परियोजनाएं तैयार की है. इन परियोजनाओं को बोर्ड ऑफ काउंसिलर की बैठक में मंजूरी भी दे दी गई है.
इंगलिश बाजार नगरपालिका के चेयरमैन तथा मंत्री कृष्णेन्दू चौधरी ने कहा है कि शीघ्र ही इंगलिश बाजार नगरपालिका इलाके को सजाने-संवारने का काम शुरू किया जायेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को इंगलिश बाजार नगरपालिका के कॉन्फ्रेंस हॉल में बोर्ड ऑफ काउंसिलर की एक बैठक हुई थी.
इस बैठक में तृणमूल काउंसिलर शोक साहा, सुनीता बनर्जी, सुब्रत सरदार एवं नगरपालिका के वाइस चेयरमैन बावल सरकार भी उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन तथा मंत्री कृष्णेन्दू चौधरी ने की. इस बैठक में शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नया पार्किंग जोन बनाने के अलावा हर इलाके में स्ट्रीट लाइट लगाने एवं शहर के सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया गया. बैठक में घर-घर पेयजल पहुंचाने की परियोजना को भी मंजूरी दे दी गई. नगरपालिका सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मालदा शहर के 28 एवं 29 नंबर वार्ड संलग्न इलाके के घोड़ापीर से लेकर तीन एवं सात नंबर वार्ड के गौर रोड बांध तक एलईडी लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है.
चार तथा सात नंबर वार्ड संलग्न गौड़ रोड मोड़ से दो नंबर वार्ड के गौड़बंग विश्वविद्यालय तक एवं 34 नंबर राष्ट्रीय सड़क से फंटा कालीबाड़ी मोड़ तक एलईडी लाइट लगाये जायेंगे. सूत्रों ने आगे बताया कि 31 तथा 22 नंबर वार्ड के झलझलिया इलाके के अंबेदकर मूर्ति से लेकर 23 नंबर वार्ड के डीआरएम बिल्डिंग तक हाईटेंशन बिजली का पोल है.
लाइट लगाने के लिए इन्हीं पोलों का उपयोग किया जायेगा. इसके लिए डब्ल्यूबीएसईडीएसएलसे अनुमति मांगी जायेगी. शहर के राजमहल रोड, रथबाड़ी, झलझलिया बाजार, स्टेशन रोड के सामने नये सिरे से पार्किंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया है. इन पार्किंग जोनों में बेरोजगार युवकों को अस्थायी रूप से नियुक्त किया जायेगा. नगरपालिका ने जाम की समस्या से मुक्ति पाने के लिए शहर में टोटो तथा ऑटो पर नियंत्रण लगाने की तैयारी कर ली है.
इसके लिए निर्धारित स्टैंड बनाये जायेंगे तथा सभी को भाड़ा तालिका उपलब्ध कराया जायेगा. इस मामले को लेकर नगरपालिका के अधिकारी शीघ्र ही परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे. नगरपालिका सूत्रों ने आगे बताया कि आठ नंबर वार्ड के मकदमपुर, बांध रोड इलाके में स्थित स्वर्गीय डॉ पिनाकी रंजन राय स्मृति उद्यान को सजाया-संवारा जायेगा. एक गैर सरकारी कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है.
रवीन्द्र एवेन्यू इलाके के रवीन्द्र मूर्ति के सामने रोट्री क्लब ऑफ मालदा सेंट्रल एवं रोट्री क्लब ऑफ मालदा ने संयुक्त रूप से फव्वारा लगाने का निर्णय लिया है. नगरपालिका ने इन दोनों संगठनों को इसकी जिम्मेदारी भी दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










