सिलीगुड़ी में 29 नवंबर को ‘जायसवाल दिवस’

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. जायसवाल समाज के कुलदेव महाप्रतापी राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन की जयंती को पूरा समाज ‘जायसवाल दिवस’ के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाता है. इस बार सिलीगुड़ी का जायसवाल समाज 29 नवंबर यानी रविवार को अपने कुलदेव की जयंती भव्य तरीके से मनाने जा रहा है. यह जानकारी उत्तर बंगाल जायसवाल (सर्व) महासभा की सिलीगुड़ी इकाई के […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. जायसवाल समाज के कुलदेव महाप्रतापी राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन की जयंती को पूरा समाज ‘जायसवाल दिवस’ के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाता है. इस बार सिलीगुड़ी का जायसवाल समाज 29 नवंबर यानी रविवार को अपने कुलदेव की जयंती भव्य तरीके से मनाने जा रहा है.

यह जानकारी उत्तर बंगाल जायसवाल (सर्व) महासभा की सिलीगुड़ी इकाई के सचिव पंकज जायसवाल ने शुक्रवार को शहर के सेवक रोड स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि इस बार का जायसवाल दिवस ‘बेटी बचाओ’ मुहिम को समर्पित होगा. शोभायात्रा के माध्यम से कन्या भ्रूणहत्या की रोकथाम हेतु शहरवासियों में अलख जगाया जायेगा. इस मौके पर रविवार की सुबह 9.30 बजे स्थानीय चंपासारी स्थित कृष्णा भवन से भगवान सहस्त्रार्जुन की भव्य दरबार के साथ रंगारंग शोभायात्रा निकलेगी. महासभा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि शोभायात्रा में समाज की लोक सांस्कृतिक कला की झलक दिखेगी. समाज के बच्चों द्वारा सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जायेंगी. साथ ही समाज के मशहूर कलाकारों (कोलकाता) द्वारा लोककला का प्रदर्शन किया जायेगा. कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र जायसवाल ने बताया कि शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए सेवक रोड स्थित मित्तल गार्डेन पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में तब्दील हो जायेगी. यहां भगवान सहस्त्रार्जुन की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ की जायेगी. इस दौरान बतौर अतिथि के रूप में मौजूद अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरला देवी गुप्ता (जयपुर), मध्य प्रदेश के सागर की रहनेवाली (लोकपाल) रीना चौकसी व अन्य को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जायेगा.

लालपुरी जायसवाल, रामपरवेश जायसवाल ने बताया कि इस मौके पर जायसवाल जागृति नामक पुस्तक एवं भगवान सहस्त्रार्जुन पर आधारित आरती, भजन-गीतों की सीडी का भी विमोचन किया जायेगा. जायसवाल दिवस की भव्य तैयारी हेतु महासभा के लखेंद्र जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, राजकिशन जायसवाल, राजिव गुप्ता, संजीव जायसवाल, जीतेंद्र चौधरी, संजीव चौधरी समेत सभी सदस्य व समाज के लोग अभी से जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola