दो लाख रुपये के प्रतिबंधित पटाखे जब्त
पटाखा व्यवसायी भाग निकलने में सफल रहा जलपाईगुड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर धुपगुड़ी थाने की पुलिस ने एक अभियान चलाकर करीब दो लाख रुपये के प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये हैं. पुलिस का एक दल मंगलवार की सुबह धुपगुड़ी बाजार में इस अभियान पर उतरा. पुलिस ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल […]
पटाखा व्यवसायी भाग निकलने में सफल रहा
जलपाईगुड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर धुपगुड़ी थाने की पुलिस ने एक अभियान चलाकर करीब दो लाख रुपये के प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये हैं. पुलिस का एक दल मंगलवार की सुबह धुपगुड़ी बाजार में इस अभियान पर उतरा. पुलिस ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि धुपगुड़ी बाजार प्रतिबंधित पटाखों से भर गया है एवं गैरकानूनी ढंग से उनकी बिक्री भी हो रही है.
इसके बाद धुपगुड़ी थाने की पुलिस सादे पोशाक में पटाखा खरीदार बनकर बाजार में उतरी. रामा शंकर नाम के एक व्यवसायी की दुकान में रखे 32 सौ पैकेट पटाखे पुलिस ने जब्त कर लिये. पुलिस के अनुसार इनका अनुमानित मूल्य करीब दो लाख रुपये है.
पुलिस की भनक पाकर दुकानदार दुकान से फरार हो गया. पुलिस ने दुकान के कर्मचारी से पूछताछ के बाद पटाखों को जब्त किया.अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जेम्स कुजुर ने बताया कि जिले के सभी थानों में प्रतिबंधित पटाखों को लेकर कड़े निर्देश दिये गये हैं. इसमें धुपगुड़ी थाने की पुलिस ने इतना पटाखा जब्त कर अच्छा काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










