संकट: दुर्गापूजा से पहले फिर जूट मिल श्रमिकों पर गिरी गाज, गोंदलपाड़ा जूट मिल बंद
हुगली. चंदनगर थाना क्षेत्र की इकलौती गोंदलपाड़ा जूट मिल में सोमवार सुबह छह बजे से अस्थायी तालाबंदी कर दी गयी. इस तालाबंदी के बाद से यहां के पांच हज़ार मजदूरों में भारी हताशा है. मिल के सीइओ तन्मय बेरा की ओर से जारी नोटिस में इसे घाटे में चलनेवाली मिल बताया गया है और कहा […]
प्रबंधन की ओर से जारी अस्थायी तालाबंदी के नोटिस में मजदूरों व यूनियन के प्रतिनिधियों को यह अवगत कराया गया है कि प्रबंधन ने अपनी ओर से मिल को सुचारू रखने का हर प्रयास किया है, लेकिन मजदूरों ने मिल का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया. बाहरी असामाजिक तत्व के बहकावे में आकर विभिन्न विभागों में हड़ताल भी होती रही, इसका सीधा असर मिल के उत्पादन पर पड़ता रहा और मिल के उत्पादन में 30 फीसदी गिरावट देखा गया. पिछले समझौता पर भी अमल नहीं किया गया. नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि मिल के मजदूरों को बहका कर ग्रैच्युटी संबंधी 125 फेक मामले करवाये गये और मिल के एकाउंट को जब्त करने की कोशिश की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










