सिलीगुड़ी कार्निवाल बंद करने से भड़का विपक्ष

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी कॉर्निवाल फेस्ट को मुद्दा बनाते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्ष के तृकां पार्षदों ने मेयर अशोक भट्टाचार्य पर निशाना साधा है. इसे लेकर विपक्ष के नेता नांटु पाल ने आज निगम में आयुक्त सोनम वांग्दी भूटिया से शिकायत भी की है. सिलीगुड़ी नगर निगम के नव नियुक्त मेयर अशोक भट्टाचार्य ने पदभार […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी कॉर्निवाल फेस्ट को मुद्दा बनाते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्ष के तृकां पार्षदों ने मेयर अशोक भट्टाचार्य पर निशाना साधा है.

इसे लेकर विपक्ष के नेता नांटु पाल ने आज निगम में आयुक्त सोनम वांग्दी भूटिया से शिकायत भी की है. सिलीगुड़ी नगर निगम के नव नियुक्त मेयर अशोक भट्टाचार्य ने पदभार संभालते ही सिलीगुड़ी कार्निवाल बंद किये जाने की घोषणा की थी. उनका कहना था कि हर वर्ष ही करोड़ों रुपये खर्च कर बेवजह इस प्रकार के कार्निवाल का आयोजन किया जाता है. उन्होंने इसके स्थान पर वार्ड उस्तव शुरू करने की घोषणा की थी.

अशोक भट्टाचार्य के इस निर्णय के बाद से विपक्ष तृणमूल कांग्रेस ने उनके खिलाफ हमला बोल दिया है. तृणमूल कांग्रेस के नेता तथा सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्षी दल के नेता नांटु पाल ने अशोक भट्टाचार्य के इस निर्णय की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक से पहले किसी भी प्रकार का निर्णय मेयर अशोक भट्टाचार्य नहीं ले सकते. अगर उन्हें सिलीगुड़ी कार्निवाल बंद करना ही था तो इसको लेकर पहले उन्हें बोर्ड बैठक में उठाना चाहिए था. बोर्ड बैठक के निर्णय के बाद ही वह कोई फैसला ले सकते थे. उन्होंने अशोक भट्टाचार्य के इस निर्णय की कड़ी अलोचना करते हुए कहा कि यदि आने वाले दिनों में बोर्ड बैठक के बिना वह किसी प्रकार का निर्णय करेंगे तो उसका विरोध किया जायेगा. नांटु पाल ने इस मामले में सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भुटिया को भी एक ज्ञापन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola