एक की मौत, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2020 2:06 AM
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज नागराकाटा/मेटली : एक मालवाहक छोटा ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. शुक्रवार शाम घटना चालसा-मेटली राज्य सड़क के किलकोट चाय बागान के पास हुई है. बताया गया है कि मृत व जख्मी सभी […]
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
नागराकाटा/मेटली : एक मालवाहक छोटा ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. शुक्रवार शाम घटना चालसा-मेटली राज्य सड़क के किलकोट चाय बागान के पास हुई है. बताया गया है कि मृत व जख्मी सभी गाड़ी में सवार थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की गयी है. मृतक की पहचान कुंदन लोहार (32) के तौर पर हुई है.
जानकारी मिली है कि शुक्रवार को ईंट लादकर एक गाड़ी चालसा से मेटली की ओर जा रहा था. रास्ते में गाड़ी का टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना की आकस्मिकता के कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला व गाड़ी में लदे ईंट लोगों पर गिर गये. फिर आसपास के लोगों ने जख्मियों को मंगलवाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बाकी के तीन जख्मियों को माल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भेजा गया है.
जख्मी रोहन लोहार (19) व जयराज उंराव (29) का वहीं इलाज चल रहा है. जबकि सौरभ भक्ता (26) की हालत गंभीर देखते हुए उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है. मृतक की पहचान मेटेली चाय बागान निवासी कुंदन लोहार (32) के तौर पर हुई है. खबर पाकर मेटेली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










