हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 2:13 AM
मालबाजार : लाटागुड़ी ग्राम पंचायत झाड़ माटीयाली कलोनी पाड़ा इलाके में हाथी के हमले में स्थानीय व्यक्ति सुशेंद्र नाथ राय (65) की मौत हो गयी. इलाकावासी लाटागुड़ी ग्राम पंचायत प्रधान मुन्नी राय ने बताया कि गुरुवार सुबह इलाके की सड़क पर व्यक्ति को पड़ा पाया गया. उसके पास हाथी के पैर के निशान देखकर हाथी […]
मालबाजार : लाटागुड़ी ग्राम पंचायत झाड़ माटीयाली कलोनी पाड़ा इलाके में हाथी के हमले में स्थानीय व्यक्ति सुशेंद्र नाथ राय (65) की मौत हो गयी. इलाकावासी लाटागुड़ी ग्राम पंचायत प्रधान मुन्नी राय ने बताया कि गुरुवार सुबह इलाके की सड़क पर व्यक्ति को पड़ा पाया गया. उसके पास हाथी के पैर के निशान देखकर हाथी के हमले से मौत होने का अनुमान लगाया गया है.
जानकारी मिली है कि बुधवार रात व्यक्ति किसी के घर घूमने गया था. वहां से देर रात घर लौटने के दौरान घटना हुई है. गुरुवार सुबह उसके शव इलाके में देखा गया. घटनास्थल पर माल थाना पुलिस व रामशाई एलिफेंट स्क्वाड के वनकर्मी पहुंचे है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










