पूर्वोत्तर सीमा रेलवे : पुरुष एवं महिला साइक्लिंग टीमें बनीं राष्ट्रीय चैंपियन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2019 2:01 AM
सिलीगुड़ी : भारतीय रेलवे की साइक्लिंग टीम ने राजस्थान के बीकानेर में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब अर्जित किया. इस प्रतियोगिता की शुरुआत 13 नवम्बर को हुई. जो 16 नवंबर तक चलेगा. भारतीय रेलवे की टीम ने इस चैंपियनशिप में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) के तत्वावधान में भाग लिया […]
सिलीगुड़ी : भारतीय रेलवे की साइक्लिंग टीम ने राजस्थान के बीकानेर में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब अर्जित किया. इस प्रतियोगिता की शुरुआत 13 नवम्बर को हुई. जो 16 नवंबर तक चलेगा. भारतीय रेलवे की टीम ने इस चैंपियनशिप में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) के तत्वावधान में भाग लिया और पुरुष और महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहा.
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के देवकिशन सरन वाली चार सदस्यीय पुरुष टीम ने कुल 1 घंटा 13 मिनट 53 सेकेंड में कुल 60 किमी. की दूरी औसतन 4872 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तय करते हुए स्वर्ण पदक जीता. इसी तरह पू.सी. रेलवे की मनोरमा देवी और सोनाली चानु वाली चार सदस्यीय भारतीय रेलवे की महिला साइक्लिंग टीम ने कुल 1 घंटा 12 मिनट में 40 किमी. की दूरी औसतन 39.00 किमी.
प्रति घंटे की रफ्तार से तय करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया. उल्लेखनीय है कि पूसी रेलवे, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) नयी दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत उत्तर-पूर्वांचल में खेलों को बढ़ावा देने में लगातार प्रयासरत है. इसको लेकर पू.सी. रेलवे, मालीगांव में विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए कोचिंग/प्रशिक्षण एकेडमी का संचालन किया जा रहा है. इसके परिणामस्वरूप पू.सी. रेलवे के खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिपों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










