वायरल बुखार व डेंगू के मामले अचानक बढ़ने से लोगों में भय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2019 2:10 AM
बिन्नागुड़ी : डुआर्स इलाके के बानरहाट थाना अंतर्गत इन दिनों वायरल बुखार और डेंगू के मामलों में अचानक वृद्धि से लोगों में भय का माहौल है. बीरपाड़ा जनरल हॉस्पिटल, धूपगुड़ी तथा बानरहाट प्राथमिक अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है. ऐसे में उनके इलाज को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. […]
बिन्नागुड़ी : डुआर्स इलाके के बानरहाट थाना अंतर्गत इन दिनों वायरल बुखार और डेंगू के मामलों में अचानक वृद्धि से लोगों में भय का माहौल है. बीरपाड़ा जनरल हॉस्पिटल, धूपगुड़ी तथा बानरहाट प्राथमिक अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है. ऐसे में उनके इलाज को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आंदोलन तक की धमकी दी जा रही है. सूत्रों की मानें तो डुआर्स के बिन्नागुड़ी अंचल इलाके में डेंगू और वायरल बुखार से मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










