ससुरालियों ने दामाद पर चलायी गोली, भाई भी हुआ घायल
Updated at : 12 Oct 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : दहेज को लेकर शुरु हुए विवाद के मद्देनजर ससुरालियों ने पहले तो दामाद की जमकर खातिर की. उसके बाद उस पर गोली चला दी. हालांकि गोली दामाद नेजानूर शेख (46) को छूकर निकल गयी और वह उनके भाई होसेन शेख (26) को लग गयी. शुक्रवार की दोपहर को यह घटना वैष्णवनगर थानांतर्गत शोभापुर-पादेवनापुर […]
विज्ञापन
मालदा : दहेज को लेकर शुरु हुए विवाद के मद्देनजर ससुरालियों ने पहले तो दामाद की जमकर खातिर की. उसके बाद उस पर गोली चला दी. हालांकि गोली दामाद नेजानूर शेख (46) को छूकर निकल गयी और वह उनके भाई होसेन शेख (26) को लग गयी. शुक्रवार की दोपहर को यह घटना वैष्णवनगर थानांतर्गत शोभापुर-पादेवनापुर ग्राम पंचायत के मोड़लपाड़ा गांव में हुई है.
आरोप है कि ससुरालपक्ष के लोगों ने दामाद को निशाना बनाकर सात राउंड फायरिंग की. घटना में गंभीर रुप से जख्मी दामाद नेजानूर शेख को वोष्टमनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. जबकि होसेन शेख को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने मिर्जा शेख समेत 10 लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया है कि करीब तीन साल पहले नेजानूर शेख का विवाह मिर्जा बीबी के साथ हुआ था. कई रोज पहले मिर्जा के माता पिता ने बेटी-दामाद को खाट, अलमारी व अन्य सामान दिये थे. लेकिन चूंकि खाट और अलमारी में कुछ खराबी होने से उसकी जानकारी मिर्जा बीबी को दी गयी. मिर्जा ने यह जानकारी अपने मायके वालों को दी. इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरु हो गया.
शुक्रवार को मिर्जा बीबी की दीदी परवीन अपनी बहन को जबरन अपने घर ले गयी. उसके कुछ देर बाद 10 से 15 लोगों को लेकर आरोपी दामाद के यहां पहुंचे और मारपीट शुरु की. इसमें नेजानूर और उनके पिता सादेमान शेख जख्मी हुए थे. उन्हें बचाने के लिये भाई होसेन शेख आगे आये तो आरोपियों ने उन पर गोली चला दी.
जिले के एसपी आलोक राजोरिया ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस तैनात की गयी है. शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है. आरोपियों की तलाश चल रही है.
मालदा : आग्नेयास्त्र के साथ तीन गिरफ्तार
मालदा. गुप्त सूत्रों से मिली खबर पर कालियाचक थाना के कालिकापुर बांध इलाके से पुलिस तीन बदमाशों को आग्नेयास्त्र समेत दबोचा है. गुरुवार देर रात कालियाचक थाना पुलिस ने इलाके में छापा मारा. जिसमें बदमाशों के पास से 1 पाइपगन, 1 कार्तूस, 2 हसुआ जब्त किया गया है. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों में राजू शेख (45) नाजिरपुर इलाके का निवासी है.
वहीं सेतेरुल शेख (20) अलीगढ़ व रसीदुल शेख (26) गादुआग्राम का निवासी बताया गया है. पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात गुप्त सूचना पर कालिकापुर बांध इलोक में पुलिस ने छापा मारा. वहां लगभग नौ बदमाशों का एक दल इकट्ठा हुए थे. पुलिस छापेमारी की भनक मिलते ही अन्य लोग इलाके से भाग गये. लेकिन उनमें से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया.
उनलोगों की तलाशी से पुलिस ने हथियार जब्त किये. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस का अनुमान है कि आरोपी यात्रीवाही गाड़ी या बाइक डकैती सहित लूट के इरादे से इलाके में इकट्ठा हुए थे. लेकिन पुलिस की सक्रियता से उनलोगों की योजना रद हो गयी. कालियाचक थाना पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की खोज कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




