पूजा सीजन में भी बाजार में मंदी बरकरार

कर्सियांग : पूजा सीजन आने के बावजूद कर्सियांग के बाजार में रोनक नहीं है. कारोबार में कोई तेजी दिखायी नहीं दे रही है. मंदी का कारोबार पर व्यापक असर दिख रहा है. दुर्गा पूजा की तारीख नजदीक आ रही है, उसमें अब महज तीन सप्ताह रह गया है, लेकिन यहां के व्यवसाय में कोई रोनक […]
कर्सियांग : पूजा सीजन आने के बावजूद कर्सियांग के बाजार में रोनक नहीं है. कारोबार में कोई तेजी दिखायी नहीं दे रही है. मंदी का कारोबार पर व्यापक असर दिख रहा है. दुर्गा पूजा की तारीख नजदीक आ रही है, उसमें अब महज तीन सप्ताह रह गया है, लेकिन यहां के व्यवसाय में कोई रोनक नहीं दिखयी दे रही है.
बाजार बिल्कुल सुनसान दिख रहा है. इस संदर्भ में स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि पहले पूजा सीजनसे एक- डेढ़ माह पहले की बाजार में रोनक आ जाती थी. लोग खरीदारी शुरु कर देते थे. व्यवसाय में काफी इजाफा हो जाता था। पूजा के करीब आने के बावजूद व्यवसायी पहले की तरह आज व्यस्त नजर नहीं आ रहे हैं. पूजा सीजन होने के बावजूद दिनभर में एक-दो ग्राहक ही मुश्किल से दुकान तक आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




