ePaper

काठमांडू-सिलीगुड़ी बस सेवा शुरू

Updated at : 27 Aug 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
काठमांडू-सिलीगुड़ी बस सेवा शुरू

सिलीगुड़ी: भारत और नेपाल के बीच सोमवार को ‘काठमांडू-सिलीगुड़ी बस सेवा’ की शुरुआत हुई जो दोनों देशों के बीच 10वीं बस सेवा है. काठमांडू के बाहरी इलाके में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान काठमांडू-सिलीगुड़ी बस सेवा की शुरुआत की गयी. परिवहन प्रबंधन मंत्री रघुबीर महासेठ और नेपाल में भारतीय राजदूत मनजीव सिंह पुरी ने […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: भारत और नेपाल के बीच सोमवार को ‘काठमांडू-सिलीगुड़ी बस सेवा’ की शुरुआत हुई जो दोनों देशों के बीच 10वीं बस सेवा है. काठमांडू के बाहरी इलाके में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान काठमांडू-सिलीगुड़ी बस सेवा की शुरुआत की गयी. परिवहन प्रबंधन मंत्री रघुबीर महासेठ और नेपाल में भारतीय राजदूत मनजीव सिंह पुरी ने संयुक्त रूप से इस बस सेवा को हरी झंडी दिखायी. बस संचालकों के अनुसार काठमांडू-काकरभित्ता-सिलीगुड़ी बस सेवा दैनिक आधार पर चला करेगी. शुरू में भारत इस बस का परिचालन करेगा.

इस अवसर पर महासेठ ने कहा कि नेपाल और भारत के लोगों का रामायण और महाभारत के समय से ऐतिहासिक संबंध रहे हैं, जो अब इस बस सेवा से और मजबूत होंगे. उन्होंने कहा कि सीधी बस सेवा से न सिर्फ दोनों देशों के यात्रियों को लाभ होगा बल्कि इससे कारोबारी संपर्क बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. राजदूत पुरी ने कहा कि काठमांडू-सिलीगुड़ी मार्ग नेपाल और भारत के बीच एक अहम मार्ग है क्योंकि यह पूर्वी नेपाल को पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग से जोड़ता है.उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क मजबूत होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola