ePaper

मिट्टी खोदकर पुलिस ने लापता वृद्धा का शव निकाला

Updated at : 21 Aug 2019 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
मिट्टी खोदकर पुलिस ने लापता वृद्धा का शव निकाला

मालदा : दो दिनों तक लापता रहने के बाद एक आदिवासी वृद्धा का शव पुलिस ने मिट्टी खोदकर बाहर निकाला. सोमवार की शाम को यह घटना हबीबपुर थानांतर्गत कानतुरका ग्राम पंचायत के लोनसा गांव में हुई है. मजिस्ट्रेट के बतौर उपस्थित हबीबपुर के बीडीओ शुभजित जाना की मौजूदगी में शव को निकाला गया. पुलिस का […]

विज्ञापन

मालदा : दो दिनों तक लापता रहने के बाद एक आदिवासी वृद्धा का शव पुलिस ने मिट्टी खोदकर बाहर निकाला. सोमवार की शाम को यह घटना हबीबपुर थानांतर्गत कानतुरका ग्राम पंचायत के लोनसा गांव में हुई है. मजिस्ट्रेट के बतौर उपस्थित हबीबपुर के बीडीओ शुभजित जाना की मौजूदगी में शव को निकाला गया.

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि संपत्ति हथियाने और डायन का आक्षेप लगाकर वृद्धा नीलमणि हेमब्रम (60) की हत्या की गयी है. पुलिस ने इस सिलसिले में वृद्धा के भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. किसी अन्य के भी इस हत्याकांड में संलिप्त होने से इंकार नहीं कर रही है पुलिस.

पुलिस सूत्र के अनुसार नीलमणि हेमब्रम लोनसा गांव में अपने मिट्टी के घर में अकेले ही रहती थी. उनकी पांच बीघा जमीन और मिट्टी का घर है. शनिवार से वह अचानक लापता हो गयी. जानकारी मिली है कि घटना के पहले भतीजे का अपनी चाची से कहासुनी हुई थी. उसके बाद से ही वृद्धा लापता थी. लापता होने के समय घर खुला हुआ ही था जिससे पड़ोसियों को संदेह हुआ. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी.

कानतुरका ग्राम पंचायत के प्रधान रविलाल हांसदा ने बताया कि सोमवार को शव बरामद किया गया है. वृद्धा के पति काफी दिनों पहले गुजर गये. जमीन में खेती कर वह जीवन निर्वाह करती थी. हत्या के पीछे डायन बताकर उनकी जमीन हथियाने की मंशा हो सकती है. पारिवारिक विवाद भी वजह हो सकती है. मामले के मजिस्ट्रेट शुभजित जाना ने बताया कि डायन बताकर हत्या करने को लेकर जांच की जा रही है. हालांकि हत्या की असली वजह अंत्यपरीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आयेगी. वृद्धा के एक रिश्तेदार से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola