पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में मकान में लगी आग, झुलसने से तीन की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 11:49 AM
जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हाशिमारा इलाके में मंगलवार को तड़के दिलीप बर्मन के घर से धुंआ निकलता दिखाई […]
जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि हाशिमारा इलाके में मंगलवार को तड़के दिलीप बर्मन के घर से धुंआ निकलता दिखाई दिया जिसकी सूचना पड़ोसियों ने अग्निशमन दल को दी. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गीता बर्मन, उनकी बेटी सुष्मिता बर्मन (11), बेटा दीपू बर्मन (11) के रूप में की गयी है. वहीं, हादसे में घायल दिलीप बर्मन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










