नशे की हालत में महानंदा नदी में उतरा, हुई मौत

सिलीगुड़ी : शराब के नशे में महानंदा नदी में नहाने उतरे एक अधेड़ व्यक्ति के बह जाने से सिलीगुड़ी शहर के एयरव्यू मोड़ के पास महानंदा ब्रिज इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना गुरुवार शाम की है. नदी में लापता हुए व्यक्ति का नाम राजू पासवान है. उसकी उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच […]
सिलीगुड़ी : शराब के नशे में महानंदा नदी में नहाने उतरे एक अधेड़ व्यक्ति के बह जाने से सिलीगुड़ी शहर के एयरव्यू मोड़ के पास महानंदा ब्रिज इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना गुरुवार शाम की है. नदी में लापता हुए व्यक्ति का नाम राजू पासवान है. उसकी उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच बतायी गयी है. जानकारी मिलते ही प्रधाननगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. तलाशी अभियान शुरू कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय को खबर दी गयी है. शुक्रवार को नदी में तलाशी अभियान चलाया जायेगा. एसडीआरएफ से भी इसके लिए आवेदन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




