तोर्षा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुकरजोत बस्ती को खतरा

जयगांव : भूटान के पहाड़ में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. गुरुवार को भूटान के फुंछोलिंग शहर में भूस्खलन से रास्ते मे खड़ी दो गाड़ियां दब गयीं. इस दौरान गाड़ी में चालक नहीं थे. जयगांव से तकरीबन 14 किलोमीटर दूर पासाखा इंडस्ट्रीज एरिया में कई जगह पहाड़ धंसने की खबर है. पासाखा […]
जयगांव : भूटान के पहाड़ में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. गुरुवार को भूटान के फुंछोलिंग शहर में भूस्खलन से रास्ते मे खड़ी दो गाड़ियां दब गयीं. इस दौरान गाड़ी में चालक नहीं थे. जयगांव से तकरीबन 14 किलोमीटर दूर पासाखा इंडस्ट्रीज एरिया में कई जगह पहाड़ धंसने की खबर है.
पासाखा के नजदीक भालूझोड़ा नदी में बाढ़ से पक्का पुल टूट गया है. इससे यातायात बाधित हो गया है. भारत से सामान नहीं पहुंचने से पासाखा की 32 फैक्ट्रियां ठप पड़ गयी हैं. भूटान सरकार पुल की मरम्मत तेज गति से करवा रही है. भूटान से निकली तोर्षा नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. नदी में कटाव से जयगांव की सुकरजोत बस्ती में खलबली है.
वहां के आदिवासी समुदाय ने गुरुवार को अपने वार्ड सदस्य रोशन उरांव के साथ कालचीनी बीडीओ से मिले और बाढ़ की रोकथाम की मांग की. बीडीओ भूषण शेर्पा ने कहा कि जयगांव में नदी के पानीसे हो रहे नुकसान का सर्वेक्षण किया गया है और इसकी रिपोर्ट अलीपुरद्वार डीएम को भेजी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




