बीते एक माह में पांच लोगों की रहस्यमय मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 2:19 AM
मालदा : आदिवासी बहुल एक गांव में इन दिनों प्रेत का आतंक छाया हुआ है. बीते एक माह में इस गांव में पांच लोगों की आसपास ही मृत्यु पेट दर्द और तेज बुखार से होने की जानकारी है. यह घटना आदिवासी बहुल मालदा थानांतर्गत भावुक ग्राम पंचायत के बासुदेवपुर गांव में होने के बाद वहां […]
मालदा : आदिवासी बहुल एक गांव में इन दिनों प्रेत का आतंक छाया हुआ है. बीते एक माह में इस गांव में पांच लोगों की आसपास ही मृत्यु पेट दर्द और तेज बुखार से होने की जानकारी है. यह घटना आदिवासी बहुल मालदा थानांतर्गत भावुक ग्राम पंचायत के बासुदेवपुर गांव में होने के बाद वहां प्रेत का आतंक छाया हुआ है. घटना के बाद से गांव के अधिकतर परिवार अन्यत्र जा चुके हैं. जो बचे हैं वे भी प्रेत के आतंक से भयभीत हो घर में ही बंदी हो गये हैं.
इससे उनका दैनिक जीवन और उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक एक भी प्रशासन या ग्राम पंचायत सदस्य ने गांव का दौरा नहीं किया है. इसलिये वे और भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जिलाधिकारी कौशिक भट्टाचार्य ने बताया क उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.
ब्लॉक प्रशासन के जरिये वे इसकी खोज-खबर लेंगे. वहीं, स्थानीय पंचायत समिति के सदस्य ने इस दहशत को मानसिक भ्रम बताया है.हालांकि समिति के पक्ष से अभी तक ब्लॉक प्रशासन को घटना की जानकारी नहीं दिया जाना इस पूरे घटनाक्रम को रहस्यमय बना रहा है.
जानकारी अनुसार बासुदेवपुर गांव के अधिकतर मिट्टी, टाली के घरों में ताला लगा हुआ है. कुल 30 परिवारों में से अब केवल तीन परिवार गांव में रह गये हैं. बचे लोगों में मृत व्यक्ति का परिवार भी है. उल्लेखनीय है कि बीते माह जिन पांच लोगों की मृत्यु हुई है उनके नाम हैं, मारंग सोरेन (45), दिनेश मुर्मू (35), सिंगराय किस्कू (31), सुमाई किस्कू (30) और आमिन मार्डी (40). गांव के निवासी ताला हेमब्रम, राजू हांसदा, मुंशी टुडू और मातु किस्कू ने बताया कि इन सभी की पेट दर्द और तेज ज्वर से मृत्यु हो गयी. घटना इतनी जल्दी में हुई कि ग्रामीणों का कहना है कि ये मौतें भूतों के चलते हुई है. मातू किस्कू ने बताया कि उनके भाई को अचानक पेट दर्द शुरु हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










