नशे की लत ने ली एक व्यक्ति की जान

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : नशे की लत ने एक व्यक्ति का जान ले ली. यह घटना शहर के पांच नंबर वार्ड के संतोषीनगर इलाके की है. सूत्रों से प्राप्त समाचार के अनुसार सुनील रजक (33) आज सुबह अपने घर में मृत पाया गया. यह खबर फैलते ही इलाके में खलबली मच गयी. सूचना पाते ही सिलीगुड़ी थाना […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : नशे की लत ने एक व्यक्ति का जान ले ली. यह घटना शहर के पांच नंबर वार्ड के संतोषीनगर इलाके की है. सूत्रों से प्राप्त समाचार के अनुसार सुनील रजक (33) आज सुबह अपने घर में मृत पाया गया. यह खबर फैलते ही इलाके में खलबली मच गयी. सूचना पाते ही सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत खालपाड़ा नगर पुलिस चौकी (टीओपी) से पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा करके आज ही पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील हमेशा नशे में रहता था. इसे लेकर परिवार में उसके साथ हमेशा विवाद भी होता था. कल रात को भी काफी दारू पीकर वह घर में आया. आज सुबह जब वह काफी देर तक नहीं जगा तो संदेह हुआ. वह अपने बिस्तर पर ही मृत पड़ा था. दूसरी ओर पुलिस भी प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब पीने के वजह से जान जाने की आशंका जता रही है, लेकिन पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola