सिलीगुड़ी-दिनहाटा डेमू पैसेंजर सात दिन के लिए रद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2019 12:43 AM
दिनहाटा : बीच में कई रोज चलने के बाद एक बार फिर सिलीगुड़ी जंक्शन-दिनहाटा डेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन एक सप्ताह के लिये बंद कर दिया गया है. शुक्रवार को दिनहाटा स्टेशन आकर कई यात्रियों को वापस लौट जाना पड़ा. वहीं, रेलवे विभाग के सूत्र के अनुसार डबल लाइन के निर्माण को लेकर इस ट्रेन […]
दिनहाटा : बीच में कई रोज चलने के बाद एक बार फिर सिलीगुड़ी जंक्शन-दिनहाटा डेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन एक सप्ताह के लिये बंद कर दिया गया है. शुक्रवार को दिनहाटा स्टेशन आकर कई यात्रियों को वापस लौट जाना पड़ा. वहीं, रेलवे विभाग के सूत्र के अनुसार डबल लाइन के निर्माण को लेकर इस ट्रेन को सात रोज के लिये रद किया गया है.
उल्लेखनीय है कि 75715 सिलीगुड़ी जंक्शन-दिनहाटा एवं 75716 डाउन दिनहाटा-सिलीगुड़ी जंक्शन ट्रेन को बीते 11 मार्च से 26 मार्च तक 15 रोज के लिये लगातार बंद रखा गया था. उसके बाद कई रोज चलने के बाद फिर से उसे बंद कर दिया गया. इससे क्षुब्ध होकर यात्रियों ने नाराजगी जतायी है.
आज सिलीगुड़ी-दिनहाटा डेमू पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिये दिनहाटा स्टेशन आये यात्री सोमाली दत्त, मनोज दास और सुशांत साहा ने बताया कि वे लोग आज सिलीगुड़ी जाने के लिये जब दिनहाटा स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन एक सप्ताह के लिये रद कर दी गयी है. बाध्य होकर उन्हें बस से जाना पड़ रहा है. स्टेशन आयीं पेटला की एक महिला यात्री बिउटी सरकार ने बताया कि दिनहाटा में इस ट्रेन पर सवार होकर उनका इरादा कूचबिहार से उत्तरबंग एक्सप्रेस पर सवार हो कोलकाता जाने का था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










