बिहार में 125 यूनिट फ्री के बाद अब 20% और बचत का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Electricity Scheme: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. 125 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ अब ऑफ-पीक समय में सस्ती दर का भी लाभ मिलेगा. सही समय पर बिजली उपयोग करने से लोग अपने बिल में अच्छी बचत कर सकते हैं और यह योजना सिस्टम को भी संतुलित बनाएगी.

विज्ञापन

Bihar Electricity Scheme: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने सस्ती बिजली को लेकर नई जानकारी साझा की है. अब लोग सिर्फ मुफ्त बिजली ही नहीं, बल्कि तय समय पर बिजली इस्तेमाल करके अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं. राज्य सरकार पहले से ही हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दे रही है. इसका फायदा लाखों उपभोक्ताओं को मिल रहा है. लेकिन अब इससे आगे भी राहत का मौका दिया गया है. अगर कोई उपभोक्ता 125 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करता है, तो वह ऑफ-पीक समय में बिजली इस्तेमाल कर 20 प्रतिशत तक की बचत कर सकता है.

विज्ञापन

बिजली कंपनी ने क्या बताया

बिजली कंपनी के मुताबिक, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय ऑफ-पीक आवर्स माना गया है. इस दौरान बिजली की खपत करने पर उपभोक्ताओं को सामान्य दर का सिर्फ 80 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा. यानी इस समय बिजली इस्तेमाल करना जेब के लिए फायदेमंद साबित होगा.

रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक बिजली की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस समय पहले की तरह ही सामान्य दर लागू रहेगी. इस समय सस्ती बिजली का लाभ नहीं मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिजली बिल में अच्छी-खासी बचत हो सकती है

इस योजना के तहत रोजाना 8 घंटे सस्ती बिजली का फायदा उठाया जा सकता है. अगर लोग अपने घर के काम जैसे वॉशिंग मशीन, पानी मोटर या अन्य उपकरणों का इस्तेमाल इसी समय में करते हैं, तो उनके बिजली बिल में अच्छी-खासी बचत हो सकती है. बिजली कंपनी ने उदाहरण देते हुए बताया कि अगर कोई उपभोक्ता रोजाना 2 यूनिट बिजली को पीक समय से हटाकर ऑफ-पीक समय में इस्तेमाल करता है, तो वह करीब 2.96 रुपये रोज और लगभग 89 रुपये महीने की बचत कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

‘बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा’, बिहार जदयू चीफ बोले- नहीं दी जाएगी ढील

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन