राज्य सरकार पर बरसे कांग्रेस उम्मीदवार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2019 1:36 AM
सिलीगुड़ी : चुनाव के दौरान चोपड़ा में गड़बड़ी पर दार्जिलिंग लोकसभा केन्द्र के कांग्रेसउम्मीदवार शंकर मालाकर ने राज्य सरकार तथा चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कि सवर्दलीय बैठक में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दार्जिलिंग लोकसभा केन्द्र के कई अतिसंवेदनशील बूथों की सूची दी थी. मगर उन सभी बूथों पर केंद्रीय […]
सिलीगुड़ी : चुनाव के दौरान चोपड़ा में गड़बड़ी पर दार्जिलिंग लोकसभा केन्द्र के कांग्रेसउम्मीदवार शंकर मालाकर ने राज्य सरकार तथा चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कि सवर्दलीय बैठक में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दार्जिलिंग लोकसभा केन्द्र के कई अतिसंवेदनशील बूथों की सूची दी थी.
मगर उन सभी बूथों पर केंद्रीय बल तैनात करने के बजाय राज्य पुलिस तथा होमगार्ड से काम चलाया गया.गुरुवार शाम को हिलकार्ट रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय विधान भवन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा तथा पंचायत चुनाव के दौरान हुयी गड़बड़ी को फिर से दोहराने की काशिश की गयी है. उनका कहना है कि चोपड़ा में सुबह से ही अशांति का वातावरण था. काफी देर बाद वहां केंद्रीय बलों को भेजा गया.उससे पहले राज्य पुलिस के सहारे चुनाव करवाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










