Bengal Weather: पश्चिम बंगाल को जल्द मिलेगी ठंड से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

सिलीगुड़ी में ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग. फोटो : एएनआई
Bengal Weather: पश्चिम बंगाल के लोगों को जल्द ही ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. आईएमडी ने कहा है कि राज्य में अधिकतर जगहों पर तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. इसी आधार पर पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि इस सप्ताह के अंत तक लोगों को प्रचंड सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है. राज्य में कहां का मौसम कैसा रहा, यहां जानें.
Table of Contents
Bengal Weather: पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ गये हैं. इसके साथ ही इस सप्ताह के अंत तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के समय कोहरा भी छाया रह सकता है.
दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में छाया रहेगा घना कोहरा
आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर बिहार के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार के उप-हिमालयी जिलों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है. राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने की उम्मीद है. आईएमडी ने कहा है कि बुधवार सुबह दार्जिलिंग 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य के सबसे ठंडे स्थान रहे. शहर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Bengal Weather: मैदानी इलाकों में श्रीनिकेतन सबसे ठंडी जगह
मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि मैदानी इलाकों में श्रीनिकेतन सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां का तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद कूचबिहार और बांकुड़ा में तापमान 8.9-8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा, उनमें जलपाईगुड़ी (9.6 डिग्री), कल्याणी (9.8 डिग्री), बहरमपुर (10.2 डिग्री) और मेदिनीपुर (11.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोलकाता का तापमान बढ़कर 13.7 डिग्री हुआ
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल में सबसे कम न्यूनतम तापमान श्रीनिकेतन में रिकॉर्ड किया गया. यहां का तापमान 8.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में 3.0 डिग्री और कूचबिहार का पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा. विभाग ने कूचबिहार, मालदा और पश्चिम बर्धमान जिले में हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रह सकता है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें अगले 6 दिन तक कितना रहेगा कोलकाता का तापमान
पश्चिम बंगाल में तापमान में गिरावट, दार्जिलिंग की तरह पुरुलिया में पड़ी सर्दी, 6 साल बाद ऐसी ठंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




