ePaper

पश्चिम बंगाल में तापमान में गिरावट, दार्जिलिंग की तरह पुरुलिया में पड़ी सर्दी, 6 साल बाद ऐसी ठंड

Updated at : 12 Jan 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Weather Ground Frost in Purulia

पुरुलिया में जमने लगा पाला.

West Bengal Weather: बंगाल में इस बार प्रचंड ठंड पड़ रही है. पुरुलिया में पाला जमने लगे हैं. पुरुलिया में इतनी ठंड पड़ रही है कि यहां के मौसम की तुलना दार्जिलिंग और सिक्किम से की जाने लगी है. पुरुलिया का तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास हो गया है. इसकी वजह से घास के मैदान से लेकर कार तक पर पाला जम जा रहा है. मौसम विभाग ने इस संबंध में क्या कहा, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पिछले कुछ दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसकी वजह से खेतों और वनस्पति पर पाला जम गया. यह इस इलाके के लिए एक असामान्य घटना है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

घास के मैदान, भूसे के ढेर और वाहनों पर दिखा पाला

अधिकारियों ने बताया कि घास के मैदानों, भूसे के ढेरों, बांस के डंडों, लोहे की पाइप और यहां तक कि चार पहिया वाहनों पर भी पाला देखा गया. इसके बाद इस क्षेत्र की तुलना सिक्किम और दार्जिलिंग से की जाने लगी.

28 दिसंबर 2019 के बाद पहली बार पुरुलिया में ग्राउंड फ्रॉस्ट

अधिकारी ने कहा कि पुरुलिया में जो देखा गया, वह ‘ग्राउंड फ्रॉस्ट’ है, जिसमें अनुकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण सतहों पर बर्फ के जैसे कण जम जाते हैं. उन्होंने कहा कि जिले के बेगुनकोदोर इलाके में ऐसी ही स्थिति 6 साल पहले 28 दिसंबर 2019 को देखी गयी थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Weather: दार्जिलिंग की तरह हो गया है पुरुलिया का मौसम

बुधवार से ही पुरुलिया जिले में ऐसा देखा जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले सप्ताह पुरुलिया में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे कम तापमान है. यह दार्जिलिंग के सर्दी के तापमान के लगभग बराबर है.

कलिम्पोंग और गंगटोक से कम हुआ तापमान

शनिवार तक तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जबकि दार्जिलिंग में यह लगभग 3 डिग्री सेल्यिस रहा. रविवार को जिले में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दार्जिलिंग में यह 3.6 डिग्री सेल्सियस था. पुरुलिया जिले में लगातार कलिम्पोंग और गंगटोक से कम तापमान दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें

Bengal Weather: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, दार्जिलिंग में पारा 2°C से नीचे

दक्षिण बंगाल के बरहमपुर और उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में सबसे ज्यादा ठंड, जानें कहां 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ पारा

कोलकाता में बढ़ा तापमान मकर संक्रांति से फिर ठंड के आसार

उत्तर बंगाल में घने कोहरे का साया, अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola