ePaper

दक्षिण बंगाल के बरहमपुर और उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में सबसे ज्यादा ठंड, जानें कहां 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ पारा

Updated at : 11 Jan 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update

ठंड से ठिठुर रहा बंगाल. फोटो : AI

Bengal Weather : पश्चिम बंगाल के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. अलबत्ता कुछ जगहों पर कोहरा और धुंध छाये रहने की वजह से ठंड तो बढ़ेगी ही, आवागमन में भी परेशानी होसकती है. पिछले 24 घंटे के दौरान दार्जिलिंग राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री हो गया है. आने वाले दिनों में बंगाल का मौसम कैसा रहने वाला है, यहां पढ़ लें.

विज्ञापन

Bengal Weather : पश्चिम बंगाल में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही. कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से कनकनी से मुक्ति नहीं मिली. दक्षिण बंगाल के बरहमपुर और उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग का मौसम सबसे सर्द रहा. कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग अलीपुर (Regional Meteorological Center Alipore) ने यह जानकारी दी है.

दक्षिण बंगाल में और गिरेगा रात का तापमान

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी, जिसकी वजह से ठंड का असर बढ़ेगा. अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 7 दिनों तक उत्तर बंगाल में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

Bengal Weather : 2 दिन में 2-3 डिग्री गिरेगा पारा

दक्षिण बंगाल के बारे में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. इसके बाद 4-5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यानी अगले एक सप्ताह तक दक्षिण बंगाल में लोगों को ठंड झेलनी होगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दार्जिलिंग का तापमान हुआ 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण बंगाल के बरहमपुर का तापमान सबसे कम रहा, तो उत्तर बंगाल में पहाड़ पर दार्जिलिंग और मैदानी इलाके में जलपाईगुड़ी सबसे ठंडी जगह रही. बरहमपुर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, तो दार्जिलिंग में 1.8 डिग्री. जलपाईगुड़ी में 8.2 और कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

पश्चिम बंगाल का सबसे कम न्यूनतम तापमान

  • दक्षिण बंगाल के बरहमपुर में 9.2 डिग्री सेंटीग्रेड
  • उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में 8.2 डिग्री सेंटीग्रेड
  • उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड
  • कोलकाता के अलीपुर में 15 डिग्री सेंटीग्रेड

दार्जिलिंग और कूचिबहार जिले में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3 दिन तक कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और उत्तर दिनाजपुर जिले में एक-दो जगहों पर सुबह में घना कोहरा छाया रह सकता है. विजिबिलिटी 50 से 199 मीटर रहने की उम्मीद है.

अगले 7 दिनों तक शुष्क रहेगा बंगाल का मौसम

अगले 7 दिन के मौसम के बारे में पूछने पर विभाग ने कहा कि इस दौरान पश्चिम बंगाल का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. साथ ही कहा कि अगले 5 दिन में दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में एक-दो जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रह सकता है. उत्तर बंगाल में भी कुछ जगहों पर सुबह में कोहरा देखा जा सकता है. इन जगहों पर विजिबिलिटी घटकर 999 मीटर से 200 मीटर के बीच रहने की उम्मीद है.

बंगाल में सबसे कम न्यूनतम तापमान

वेदर स्टेशन का नामन्यूनतम तापमान
दार्जिलिंग पीटीओ01.8 डिग्री सेल्सियस
दार्जिलिंग03.6 डिग्री सेल्सियस
जलपाईगुड़ी08.2 डिग्री सेल्सियस
कूचबिहार08.8 डिग्री सेल्सियस
रायगंज09.0 डिग्री सेल्सियस
कलिम्पोंग09.0 डिग्री सेल्सियस
बरहमपुर09.2 डिग्री सेल्सियस
बालूरघाट09.7 डिग्री सेल्सियस
कृष्णनगर10.0 डिग्री सेल्सियस
बर्धमान10.0 डिग्री सेल्सियस
पुरुलिया10.0 डिग्री सेल्सियस
सुरी10.0 डिग्री सेल्सियस
स्रोत : Regional Meteorological Center Alipore

ठंड के मौसम में क्या सावधानी बरतें?

  • ठंड के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए.
  • अगर ठंड लग जाए, तो तुरंत डॉक्टर का परामर्श लेना चाहिए.
  • जिन इलाकों में कोहरा छाये रहने की संभावना है, वहां चालकों को सावधानी से वाहन चलाना चाहिए.
  • अगर किसी को हवाई जहाज या ट्रेन से यात्रा करना है, तो उन्हें पहले ट्रेन और फ्लाइट का शेड्यूल पता कर लेना चाहिए.

इसे भी पढ़ें

उत्तर बंगाल में घने कोहरे का साया, अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट

13 साल बाद जनवरी की सबसे सर्द सुबह, 10.2°C हुआ तापमान, अभी और गिरेगा पारा

पश्चिम बंगाल में 3 से 5 दिनों में और ठंड पड़ने की आशंका, आईएमडी का अलर्ट

Bengal Ka Mausam: बंगाल में सबसे सर्द जगह दार्जिलिंग, देखें कितना रहा तापमान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola