सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट घोटाला : कमेटी के सचिव देवज्योति सरकार की छुट्टी
सिलीगुड़ी : नियमों को ताक पर रखकर सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में स्टॉलों के आवंटन व हस्तांतरण के मामले में राज्य सरकार अब हरकत में आयी है. मार्केट कमेटी के सचिव देवज्योति सरकार को हटा दिया गया है. ऐसे भी उनकी तैनाती मूल रूप से कालिम्पोंग बाजार कमेटी में थी. सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट कमेटी का अतिरिक्त […]
सिलीगुड़ी : नियमों को ताक पर रखकर सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में स्टॉलों के आवंटन व हस्तांतरण के मामले में राज्य सरकार अब हरकत में आयी है. मार्केट कमेटी के सचिव देवज्योति सरकार को हटा दिया गया है. ऐसे भी उनकी तैनाती मूल रूप से कालिम्पोंग बाजार कमेटी में थी. सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट कमेटी का अतिरिक्त पदभार उनके पास था.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देवज्योति सरकार के स्थान पर जलपाईगुड़ी के एएमओ अनिल कुमार शर्मा को सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है. यहां बता दें कि हाल ही में प्रभात खबर ने सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट घोटाले पर धारावाहिक ढंग से 15 किस्तों में खबर प्रकाशित की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए