आरपीएफ परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
Updated at : 03 Mar 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपी झारखंड का रहने वाला, जांच में जुटी पुलिस सिलीगुड़ी : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की परीक्षा देने आये एक फर्जी परीक्षार्थी को एनजेपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम अखिलेश कुमार मंडल बताया गया है. शनिवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार शुक्रवार […]
विज्ञापन
आरोपी झारखंड का रहने वाला, जांच में जुटी पुलिस
सिलीगुड़ी : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की परीक्षा देने आये एक फर्जी परीक्षार्थी को एनजेपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम अखिलेश कुमार मंडल बताया गया है. शनिवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया.
सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार शुक्रवार को सिलीगुड़ी के एनजेपी स्टेशन संलग्न आरपीएफ कार्यालय में आरपीएफ भर्ती की परीक्षा चल रही था. इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों को एक परीक्षार्थी पर शक हुआ. पूछताछ के दौरान उस युवक के बातों में कई गड़बड़ी मिली.
आरपीएफ के अधिकारियों ने एनजेपी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दे दी.
खबर मिलते ही एनजेपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अखिलेश कुमार मंडल झारखंड का रहने वाला है. वह बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी आरपीएफ परीक्षा के उम्मीदवार नितेश कुमार की जगह परीक्षा देने आया था.
आरपीएफ अधिकारियों को उसपर शक होने के बाद उसके दस्तावेजों की जांच की गयी. उसके बाद यह मामला प्रकाश में आया. शनिवार अखिलेश कुमार मंडल को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है. फिलहाल एनजेपी थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




