फिर दहेज की बलि चढ़ी एक गृहवधू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2019 1:47 AM
विज्ञापन
ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार कूचबिहार : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी की हत्या कर उसे लटकाने का आरोप पति पर लगा. घटना कूचबिहार के नलंगीबाड़ी इलाके में घटी है. मृतका का नाम माम्पी बर्मन (21) है. माथाभांगा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी मिली है कि […]
विज्ञापन
ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
कूचबिहार : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी की हत्या कर उसे लटकाने का आरोप पति पर लगा. घटना कूचबिहार के नलंगीबाड़ी इलाके में घटी है. मृतका का नाम माम्पी बर्मन (21) है. माथाभांगा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी मिली है कि नलंगीबाड़ी निवासी सिंटु बर्मन (27) के साथ माम्पी की शादी हुई थी. उनकी शादी में 1 लाख रुपए दहेज की रकम तय हुई थी. लेकिन शादी तक लड़की के परिवार वाले सिर्फ 50 हजार रुपए ही दे पाये.
इसे लेकर शादी के बाद से माम्पी के ससुरालवाले उसपर शारीरिक व मानसिक अत्याचार चलाते थे. सिंटु भी शराब पीकर पत्नी की पिटाई करता था. घटना को लेकर मांपी के पिता हरिचंद्र बर्मन ने माथाभांगा थाने में हत्या की शिकायत दर्ज करवायी है. पुलिस ने आरोपी सिंटु बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
मांपी के पिता हरिचंद्र बर्मन ने बताया कि बेटी ने फोन पर बताया था कि उसके ससुरालवाले रुपए की मांग कर रहे है. उसने जल्द से जल्द रुपए लाने को कहा व बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है. सोमवार को बेटी की बीमारी की बात सुनकर उसके ससुराल पहुंचे तो देखा बेटी की मौत हो चुकी है. उसने बताया की दहेज नहीं देने के कारण बेटी को मारकर उनलोगों ने लटका दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










