एसएमसी संग सरकार कर रही सौतेला व्यवहार : मेयर

सिलीगुड़ी : राज्य सरकार सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) को कथित तौर पर उसका बकाया पैसा नहीं दे रही. इस वजह से नगर निगम विकास का काम नहीं कर पा रहा. मेयर का आरोप है कि हाउसिंग फॉर ऑल के लिए मिलनेवाले पैसे को भी राज्य सरकार ने रोक कर रखा है. इसके अलावा रूपश्री योजना […]
सिलीगुड़ी : राज्य सरकार सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) को कथित तौर पर उसका बकाया पैसा नहीं दे रही. इस वजह से नगर निगम विकास का काम नहीं कर पा रहा. मेयर का आरोप है कि हाउसिंग फॉर ऑल के लिए मिलनेवाले पैसे को भी राज्य सरकार ने रोक कर रखा है. इसके अलावा रूपश्री योजना के लिए सिलीगुड़ी शहर के दार्जिलिंग तथा जलपाईगुड़ी जिले के हिस्से को मिलाकर 674 विवाहयोग्य कन्याओं का आवेदन जमा करवाया गया था.
लेकिन इस योजना का लाभ कुछ को ही मिल पाया है. अभी भी बहुत सी लड़कियां इस योजना से वंचित हैं. उन्होंने बताया कि राज्य के पास पैसा होने के बावजूद भी सिलीगुड़ी में माकपा का नगर निगम बोर्ड होने के चलते यहां के लोगों को वंचित किया जाता है. ऐसे ही अन्य कई समस्याओं पर मेयर 1 मार्च को माकपा के 22 वार्ड पार्षदों के साथ कोलकाता के मेट्रो चैनल में धरना-प्रदर्शन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










