सिलीगुड़ी : माध्यमिक परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण

सिलीगुड़ी : पूरे राज्य के साथ सिलीगुड़ी में भी माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गयी. पहला पेपर मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. आज सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों की भीड़ दिख रही थी. परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सुबह से परीक्षा केंद्रों का चक्कर काटते देखा गया. […]
सिलीगुड़ी : पूरे राज्य के साथ सिलीगुड़ी में भी माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गयी. पहला पेपर मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. आज सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों की भीड़ दिख रही थी. परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सुबह से परीक्षा केंद्रों का चक्कर काटते देखा गया.
सुबह साढ़े 10 बजे के अंदर सभी परीक्षा केन्द्रों में प्रश्नपत्र पहुंच जाने के बाद भी उसे पश्चिम बंगाल मध्य शिक्षा पर्षद द्वारा दिये गये निर्धारित समय पर ही खोला गया. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लड़कों के तुलना में लड़कियों की संख्या ज्यादा है. इस वर्ष सिलीगुड़ी से प्रियंका अधिकारी नामक एक छात्रा अस्पताल से परीक्षा दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




