दार्जिलिंग : भीषण ठंड में बर्फबारी, सैलानियों ने की जमकर मस्ती

दार्जिलिंग : भीषण ठंड के बावजूद सैलानियों ने रविवार को दार्जिलिंग के आसपास बर्फबारी का खूब मजा लिया. इलाके का प्रसिद्ध पयर्टन स्थल संदकफू, फालूट, टंगलु आदि क्षेत्रों में देश-विदेश से आये हुये सैलानियों की भा भीड़ी देखने को मिली. शनिवार को दार्जिलिंग के इन क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुयी थी. वह बर्फबारी आज भी […]
दार्जिलिंग : भीषण ठंड के बावजूद सैलानियों ने रविवार को दार्जिलिंग के आसपास बर्फबारी का खूब मजा लिया. इलाके का प्रसिद्ध पयर्टन स्थल संदकफू, फालूट, टंगलु आदि क्षेत्रों में देश-विदेश से आये हुये सैलानियों की भा भीड़ी देखने को मिली. शनिवार को दार्जिलिंग के इन क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुयी थी. वह बर्फबारी आज भी उन स्थानों पर बर्फ की मोटी चादर जमी हुयी थी.
पयर्टकों ने बर्फबारी की मोटी चादर को देखने के लिये रविवार सुबह से ही दार्जिलिंग शहर से संदकफू एवं फालूट जाने लगे थे. बर्फ की मोटी चादर के कारण पयर्टकों की गाड़ी टंग्लू से ऊपर नहीं जा रही पा रही थी और सैलानियों ने टंग्लु के पहाड़ियों पर बसे बर्फ की माटी चादर पर सेल्फी का भरपूर मजा लिया. सड़क किनारे बर्फ की मोटी की चादर में फंसे गाड़ियों की कतार भी दिखायी दे रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




