बालुरघाट : जिले के दो अधिकारी शौर्य पुरस्कार व सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी सम्मानित

बालुरघाट :राज्य सरकार ने उत्कृष्ट सेवा के लिये दक्षिण दिनाजपुर जिले के एसपी नगेंद्रनाथ त्रिपाठी को शौर्य पुरस्कार और बालुरघाट थाना के एसआई कृष्ण बेरा को सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी के पारितोषिक से नवाजा है. इस खबर से दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस में उत्साह चरम पर है. उल्लेखनीय है कि बीते चार फरवरी को मुख्यमंत्री ममता […]
बालुरघाट :राज्य सरकार ने उत्कृष्ट सेवा के लिये दक्षिण दिनाजपुर जिले के एसपी नगेंद्रनाथ त्रिपाठी को शौर्य पुरस्कार और बालुरघाट थाना के एसआई कृष्ण बेरा को सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी के पारितोषिक से नवाजा है. इस खबर से दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस में उत्साह चरम पर है.
उल्लेखनीय है कि बीते चार फरवरी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में एसआई कृष्ण बेरा को पारितोषिक प्रदान किया. हालांकि एसपी नगेंद्र नाथ त्रिपाठी चूंकि कोलकाता नहीं जा सके थे इसलिये सीएम के अगले उत्तरबंगाल दौरे में यह पदक उन्हें ममता बनर्जी खुद अपने हाथों से देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




