सिलीगुड़ी : चाय श्रमिकों के लिए आधार कार्ड शिविर का आगाज, भविष्य निधि संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी

सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग लोकसभा सीट के सांसद सह केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया ने सोमवार को सिलीगुड़ी जंक्शन के नजदीक स्थित भविष्यनिधि भवन में चाय श्रमिकों के लिए आधार कार्ड शिविर का आगाज किया. शिविर के दौरान श्रमिकों के आधार कार्ड में भूल सुधार के साथ-साथ कर्मचारी भविष्यनिधि से संबंधित काम भी किये गए. शुभारंभ समारोह […]
सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग लोकसभा सीट के सांसद सह केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया ने सोमवार को सिलीगुड़ी जंक्शन के नजदीक स्थित भविष्यनिधि भवन में चाय श्रमिकों के लिए आधार कार्ड शिविर का आगाज किया. शिविर के दौरान श्रमिकों के आधार कार्ड में भूल सुधार के साथ-साथ कर्मचारी भविष्यनिधि से संबंधित काम भी किये गए.
शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए श्री अहलूवालिया ने कहा कि उत्तर बंगाल के चाय बागानों के अधिकांश श्रमिक अशिक्षित हैं. शिक्षा व जागरुकता की कमी से श्रमिकों के केवल आधार कार्ड ही नहीं बल्कि हरेक सरकारी और जरुरी दस्तावेजों में काफी गलतियां रहती है. इस वजह से उन्हें भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




