विधान नगर में अनन्नास उद्योग और विकसित किया जायेगा : मंत्री

Updated at : 25 Jun 2014 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
विधान नगर में अनन्नास उद्योग और विकसित किया जायेगा : मंत्री

सिलीगुड़ी: विधान नगर में अनारस की खेती के साथ-साथ उद्योग को भी विकसित किया जायेगा. इसके लिए कई योजनाओं पर सरकार कार्य कर रही है. यह कहना है उत्तर बंगाल विकास मंत्री एवं सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के चैयरमैन गौतम देव का. वह विधाननगर स्थित अनारस विकास केंद्र में एसजेडीए की ओर से आयोजित समारोह […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: विधान नगर में अनारस की खेती के साथ-साथ उद्योग को भी विकसित किया जायेगा. इसके लिए कई योजनाओं पर सरकार कार्य कर रही है. यह कहना है उत्तर बंगाल विकास मंत्री एवं सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के चैयरमैन गौतम देव का. वह विधाननगर स्थित अनारस विकास केंद्र में एसजेडीए की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.

इस समारोह में अनारस व्यापारियों को केंद्र में बने स्टॉलों का मालिकाना हक के तहत कागजात सौंपे गये. प्रथम चरण के तहत मंत्री ने 59 स्टॉलों के डीड के कागजात व्यापारियों को सौंपा.

उन्होंने बताया कि यहां कुल 94 स्टॉल बनाये गये है. बाकी स्टॉल दूसरे चरण में व्यापारियों को मुहैया करायी जायेगी. मंत्री ने कहा कि अब विधान नगर में सड़क किनारे अनारस का व्यापार नहीं होगा. दुर्गा पूजा से पहले अनारस विकास केंद्र के परिसर में ही व्यापार शुरु होगा. सड़क किनारे व्यापार करने से व्यापारियों कई तरह की समस्याओं से जुझना पड़ता था. अनारस विकास केंद्र में व्यापार शुरु होने से व्यापारियों को हर तरह से सुविधा होगी. इसके अलावा मंत्री गौतम देव ने फुलबाड़ी इलेक्ट्रिक टोल प्लाजा का शुभारंभ किया. फुलबाड़ी ट्रक टर्मिनल्स के सामने एसजेडीए द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान मंत्री ने कंप्युटर का बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola