सिलीगुड़ी : 2-3 को दिखेगा लायन्स के डिस्ट्रिक्ट 322एफ का जुनून

सिलीगुड़ी : लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322एफ का डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस ‘जुनून’ दो और तीन फरवरी को सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा के उत्तरायण टाउनशिप स्थित ऑर्किड में आयोजित होने जा रहा है. यह कहना है लायंस के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रवण चौधरी का. वह गुरुवार को स्थानीय मिलनपल्ली के पीएनटी मोड़ स्थित एक बिल्डिंग के सभाकक्ष में मीडिया […]
सिलीगुड़ी : लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322एफ का डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस ‘जुनून’ दो और तीन फरवरी को सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा के उत्तरायण टाउनशिप स्थित ऑर्किड में आयोजित होने जा रहा है. यह कहना है लायंस के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रवण चौधरी का. वह गुरुवार को स्थानीय मिलनपल्ली के पीएनटी मोड़ स्थित एक बिल्डिंग के सभाकक्ष में मीडिया को संबोधित कर रहे थे.
श्री चौधरी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट 322 एफ सांगठनिक तौर पर देश का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा डिस्ट्रिक्ट है. दो-दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस का आगाज रंगारंग पैरेड से होगा. इस कलरफूल परेड में 322एफ अंतर्गत लायंस के सभी 108 क्लबों के प्रतिनिधि झांकियों के सात शिरकत करेंगे.
साथ ही पैरेड में शिरकत करनेवाले क्लब अपनी लोक संस्कृति और वेश-भूषा का अलग-अलग अंदाज में पेश करेंगे. श्री चौधरी ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल का डिस्ट्रिक्ट 322एफ ही एकमात्र ऐसा डिस्ट्रिक्ट है जो दो देशों को आपस में जोड़ता है. इस डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत पड़ोसी देश भूटान भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




