सिलीगुड़ी : ऑटो में छूट गया था सामान, ले गया चालक, सीसीटीवी कैमरे से मिला युवती का गुम हुआ बैग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 2:42 AM
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे पुलिस के काम में मददगार साबित हो रहे हैं. पुलिस की सहायता के लिए शहर में अभी 100 से अधिक कैमरे लगाये गये हैं. सीसीटीवी कैमरे की वजह से ही कोलकाता निवासी एक युवती का गुम हुआ सामान बरामद करने में सिलीगुड़ी थाना पुलिस को सफलता […]
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे पुलिस के काम में मददगार साबित हो रहे हैं. पुलिस की सहायता के लिए शहर में अभी 100 से अधिक कैमरे लगाये गये हैं. सीसीटीवी कैमरे की वजह से ही कोलकाता निवासी एक युवती का गुम हुआ सामान बरामद करने में सिलीगुड़ी थाना पुलिस को सफलता मिली है.
सामान वापस मिलने पर युवती ने भी पुलिस को धन्यवाद दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 21 जनवरी को पूजा दास न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के लिए निकली. उसे न्यू जलपाईगुड़ी से कोलकाता जाना था. 22 जनवरी को कोलकाता में नौकरी संबंधी कोई परीक्षा थी. पूजा दास कोलकाता के बैरकपुर की रहने वाली हैं.
सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक इंस्टीच्यूट में फैकल्टी के तौर पर काम करती हैं. काम के सिलसिले में वह सेवक रोड इलाके में रहती हैं. 21 जनवरी की शाम वह सेवक रोड से न्यू जलपाईगुड़ी जाने के लिए एक सिटी ऑटो में बैठीं. उनके साथ एक लगेज बैग था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










