सिलीगुड़ी : एसएसबी बनायेगी तीन बॉर्डर आउट पोस्ट, बढ़ेगी सुरक्षा, सेना के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2018 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : डोकलाम से सटे भारतीय सीमा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तीन और बोर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बनाने का निर्णय लिया है. फिलहाल भारतीय सेना व एसएसबी इन इलाकों में संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा की सुरक्षा कर रही है. वहीं दूसरी ओर पड़ोसी राज्य सिक्किम से सटे भारत-नेपाल सीमा पर छह और बीओपी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : डोकलाम से सटे भारतीय सीमा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तीन और बोर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बनाने का निर्णय लिया है. फिलहाल भारतीय सेना व एसएसबी इन इलाकों में संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा की सुरक्षा कर रही है.
वहीं दूसरी ओर पड़ोसी राज्य सिक्किम से सटे भारत-नेपाल सीमा पर छह और बीओपी बनाने की प्रक्रिया जारी है. जमीन व तकनीकी समस्याओं के कारण बीओपी के निर्माण में देरी हो रही है. सरकार व सेना समस्या के समाधान में जुटी है.
डोकलाम में भारत-भूटान व चीन, तीन देशों की सीमा लगती है. डोकलाम स्थित भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना तैनात है.
डोकलाम सीमा से सात किलोमीटर इलाके सेना की निगरानी में हैं. सात किलोमीटर के बाद का इलाका एसएसबी के अधीन है. एसएसबी का उस इलाके में पहले से 6 बीओपी है. वहां और तीन बीओपी बनाने की बात है. भारत-नेपाल व भारत-भूटान सीमांत रक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी के कंधो पर है.
कुल 1751 किलोमीटर भारत-नेपाल व 655 किलोमीटर भारत-भूटान की सीमा है. एसएसबी की सिलीगुड़ी फ्रंटियर के कंधो पर भारत-नेपाल की 315 किलोमीटर व भारत-भूटान की 215 किलोमीटर सीमांत रक्षा की जिम्मेदारी है.
भारत-नेपाल की पूरे सीमांत में कुल 105 व भारत-भूटान के पूरे सीमांत इलाके में 61 बीओपी बनाने का निर्णय लिया गया था. जबकि भारत-नेपाल सीमांत इलाके में 99 व भारत-भूटान सीमांत में 58 बीओपी का निर्माण हो चुका है. भारत-नेपाल सीमांत इलाके में 6 और भारत-भूटान सीमांत इलाके में 3 बीओपी बनना शेष रह गया है.
बुधवार दोपहर सशस्त्र सीमा बल के सिलीगुड़ी फ्रंटियर के आईजी श्रीकुमार बंदोपाध्याय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि डोकलाम से सात किलोमीटर बाद एसएसबी के अधीन इलाके में तीन बीओपी बनना है.
पड़ोसी राज्य सिक्किम से सटे भारत-नेपाल सीमांत इलाके में भी कई बीओपी बनना है. बीओपी निर्माण में जमीन व कुछ तकनीकि समस्या आ रही है. बीओपी बनने वाले कई इलाके की जमीन वन विभाग की है. वन विभाग के साथ एसएसबी व सरकार के बीच विचार-विमर्श जारी है.
55वें वर्षगांठ पर कई आयोजन
सशस्त्र सीमा बल की सिलीगुड़ी फ्रंटियर का 55वां वर्ष पूरा हो गया. गुरूवार को इस अवसर पर सिलीगुड़ी फ्रंटियर में परेड के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. फ्रंटियर के आईजी श्रीकुमार बंधोपाध्याय को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जायेगा. इसके साथ ही फ्रंटियर के पांच अधिकारियों को डायरेक्टर जनरल गोल्डन डिस्क व 23 अधिकारियों को डायरेक्टर जनरल सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




