सीआइडी करेगी मामले की जांच

सांसद व पंचायत प्रधानों से होगी पूछताछ, मौसम नूर भी लपेटे में मालदा : केरल से बरामद मालदा के 58 बच्चों के मामले में उत्तर मालदा के सांसद व कुछ पंचायत प्रधानों को सीआइडी का सामना करना पड़ सकता है. केरल से बरामद बच्चों के पास से सांसद, संबंधित इलाके के पंचायत प्रधान व सदस्यों […]
सांसद व पंचायत प्रधानों से होगी पूछताछ, मौसम नूर भी लपेटे में
मालदा : केरल से बरामद मालदा के 58 बच्चों के मामले में उत्तर मालदा के सांसद व कुछ पंचायत प्रधानों को सीआइडी का सामना करना पड़ सकता है. केरल से बरामद बच्चों के पास से सांसद, संबंधित इलाके के पंचायत प्रधान व सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर किये गये पहचान पत्र व प्रशंसा पत्र बरामद हुए हैं.
आगामी 20 जून को छह सदस्यी सीआइडी प्रतिनिधि दल मालदा आ रहा है. यह जानकारी शिशु सुरक्षा विभाग के जिला अधिकारी अरुणारायण शर्मा ने दी है. उन्होंने बताया कि विगत 24 मई को केरल के पालाक्का रेलवे स्टेशन से पुलिस ने 58 बच्चों को बरामद किया है. इन बच्चों को शिक्षित बनाने के मकसद से इनके अभिभावक इन्हें केरल के एक निजी शैक्षणिक संस्थान में भेजे थे. इन बच्चों के पास से उत्तर मालदा की सांसद मौसम नूर व संबंधित इलाकों के पंचायत प्रधानों के हस्ताक्षर संबलित पहचान पत्र मिले हैं.
इस खुलासे के बाद से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं. सीआइडी प्रतिनिधि दल 24 जून तक मालदा में रहेगा व मामले की छानबीन करेगा. इस मामले में उत्तर मालदा की सांसद मौसम नूर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र के किसी भी नागरिकों को रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट दे सकती है. आवश्यकता होने पर वह सीआइडी के सवालों के जवाब देने में राजी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




