सिलीगुड़ी में एम्स अस्पताल बनाने की मांग

सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी ने सिलीगुड़ी में एम्स जैसे विश्व स्तरीय अस्पताल के निर्माण की मांग की है. आज प्रेस क्लब ऑफ नॉर्थ बंगाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता संजीव सिकदर ने कहा है कि सिलीगुड़ी को पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार कहा जाता है. यहां पर एम्स जैसे अस्पताल के निर्माण […]
सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी ने सिलीगुड़ी में एम्स जैसे विश्व स्तरीय अस्पताल के निर्माण की मांग की है. आज प्रेस क्लब ऑफ नॉर्थ बंगाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता संजीव सिकदर ने कहा है कि सिलीगुड़ी को पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार कहा जाता है.
यहां पर एम्स जैसे अस्पताल के निर्माण से न केवल उत्तर बंगाल के छह जिले बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार, असम, सिक्किम आदि के लोगों को भी काफी लाभ होगा. यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं मिल सकेगी और लोग अपने इलाज के लिए दक्षिण भारत नहीं जायेंगे. श्री सिकदर ने कहा कि इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षबर्धन को पहले ही एक पत्र वह भेज चुके हैं.
इसके साथ ही दार्जिलिंग के सांसद तथा भाजपा नेता एसएस अहलुवालिया से भी इस काम में सहयोग की मांग की गयी है. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर बंगाल में एम्स के निर्माण को लेकर सिर्फ राजनीति हो रही है. किसी ने भी गंभरतापूर्वक इस दिशा में काम नहीं किया है. उन्होंने उम्मीद जाहिर की है किे इस दिशा में सांसद एसएस अहलुवालिया गंभीरता पूर्वक प्रयास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




