चाय श्रमिकों के बोनस पर पहली बैठक बेनतीजा, आज फिर बैठक, दोनों पक्षों को सहमति की उम्मीद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नागराकाटा : शनिवार को राज्य के चाय बागानों में इस साल के दुर्गापूजा बोनस को लेकर पहली बैठक हुई. कोलकाता स्थित बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में दोपहर 12 बजे से द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई जो शाम के पांच बजे तक चली. हालांकि बोनस पर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी. रविवार को फिर […]
विज्ञापन
नागराकाटा : शनिवार को राज्य के चाय बागानों में इस साल के दुर्गापूजा बोनस को लेकर पहली बैठक हुई. कोलकाता स्थित बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में दोपहर 12 बजे से द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई जो शाम के पांच बजे तक चली. हालांकि बोनस पर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी. रविवार को फिर बैठक होगी, जिसमें मालिक व श्रमिक दोनों पक्षों ने समझौता होने की उम्मीद जतायी है.
सूत्रों से पता चला है कि इस बार के बोनस बैठक के पहले दिन डुआर्स के कुल 163 चाय बागानों ने हिस्सा लिया. पहले सभी मालिकों व श्रमिक संगठनों को लेकर चर्चा के बाद दूसरे चरण में छोटी कमेटी में चर्चा हुई. श्रमिक प्रतिनिधियों ने सभी चाय बागानों में एक ही दर से और पिछले बार से ज्यादा बोनस की मांग रखी. उल्लेखनीय है कि पिछले साल 19.75 फीसदी की दर से बोनस दिया गया था. जानकारी मिली है कि बैठक में मालिक पक्ष ने बागानों की उत्पादकता को लेकर श्रमिक प्रतिनिधियों से चिंता जतायी है.
चाय श्रमिकों के संगठनों के ज्वाइंट फोरम के संयोजक जियाउल आलम ने कहा कि चर्चा चल रही है. बोनस की दर को लेकर अभी प्रस्ताव पेश नहीं किया गया है. उम्मीद है कि सर्वोच्च दर से बोनस दिया जायेगा. तृणमूल सहित सभी श्रमिक संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से बोनस समझौता करने पर जोर डाला है. वहीं मालिक संगठन टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टाई) के डुआर्स शाखा के सचिव राम अवतार शर्मा ने कहा कि सौहार्दपूर्ण बैठक हुई है. उम्मीद है सकारात्मक हल निकल आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










